BNP NEWS DESK। Open Rapid Chess Tournament कामेश्वर नारायण सिंह स्मृति आल इंडिया ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता के महिला वर्ग में वाराणसी की सुमन कुमारी चैंपियन बनीं। जगतगंज स्थित होटल कामेश हट में हुई प्रतियोगिता में बीएचयू की आश्रुति बरनवाल उपविजेता, द्वितीय उपविजेता यहीं की आंचल वैद रहीं।
वाराणसी के श्रेयस मिश्रा 6.5 अंकों के साथ उपविजेता
Open Rapid Chess Tournament वाराणसी की काशिका सिंह चौथे स्थान पर रहीं। ओपन वर्ग में पश्चिम बंगाल के फीडे मास्टर संवयक धरेवा ने चैंपियन का खिताब जीता। वह सात चक्रों में पूरे सात अंक अर्जित कर अपराजित रहे। वाराणसी के श्रेयस मिश्रा 6.5 अंकों के साथ उपविजेता रहे।
सात्विक श्रीवास्तव पहले और वाराणसी के रुद्र प्रताप श्रीवास्तव दूसरे स्थान पर
अंडर 17 आयु वर्ग में वाराणसी के वरदान श्रीवास्तव विजेता और प्रयागराज के मोहम्मद हसनैन सिद्दकी उपविजेता रहे। बालिका वर्ग में वाराणसी की अन्विता जालान ने जीत हासिल की।
वाराणसी की ही गार्गी सिंह को दूसरा स्थान मिला। अंडर 13 बालक वर्ग में प्रयागराज के सात्विक श्रीवास्तव पहले और वाराणसी के रुद्र प्रताप श्रीवास्तव दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में वाराणसी की विधि एंजेलीना चैंपियन बनीं।
मुगलसराय की स्तुति को दूसरे और वाराणसी की अनिका द्विवेदी को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। अंडर 11 बालक वर्ग में वाराणसी के सैयद अजलान आलम विजेता, प्रयागराज के अयांश गुप्ता उपविजेता रहे। अंडर 11 बालिका वर्ग में प्रयागराज की संस्कृति यादव पहले और वाराणसी की याशिका प्रताप सिंह दूसरे स्थान पर रहीं। अंडर 9 बालक वर्ग में प्रयागराज के मोहम्मद हाशिर सिद्दकी जीते।

बालिका वर्ग में वाराणसी की परीक्षिता दुबे विजेता बनीं
बालिका वर्ग में वाराणसी की परीक्षिता दुबे विजेता बनीं। अंडर 7 बालक वर्ग में वाराणसी के दक्षेश पांडेय जीते। यहीं के सौरभ साहू दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में प्रयागराज की आयरा इमरान पहले और वाराणसी की त्रिशा पांडेय दूसरे स्थान पर रहीं। वेटरन वर्ग में वाराणसी के अरुण प्रताप सिंह चैंपियन बने। उदीयमान खिलाड़ी का पुरस्कार वाराणसी के मनन झुनझुनवाला ने प्राप्त किया। Open Rapid Chess Tournament
स्कूल चैंपियनशिप स्पर्धा में वाराणसी के आर्यन इंटरनेशनल स्कूल ने 26 अंकों के साथ विजेता ट्राफी जीती
स्कूल चैंपियनशिप स्पर्धा में वाराणसी के आर्यन इंटरनेशनल स्कूल ने 26 अंकों के साथ विजेता ट्राफी जीती। प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डा. सुनील मिश्रा, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार सौरभ चक्रवर्ती, अध्यक्ष कामेश सिंह, डायरेक्टर मंजुला सिंह, आराधना चक्रवर्ती, प्रफुल्ल पांडेय ने विजेताओं को ट्राफियां प्रदान कीं। Open Rapid Chess Tournament

















Discussion about this post