काशी विश्वनाथ मंदिर घाट पर भी प्रारंभ हुआ लेजर शो

SHARE:

Laser Show Varanasi

BNP NEWS DESK।  Laser Show Varanasi काशी विश्वनाथ मंदिर घाट पर आकर्षक लेजर शो का शुभारंभ किया गया। उल्लेखनीय है कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर घाट अंग्रेजी वर्णमाला के एल आकार में निर्मित है। काशी विश्वनाथ मंदिर घाट रैंप बिल्डिंग की दीवार, भव्य भैरव द्वार एवं व्यूइंग गैलरी की प्राचीर को समेकित करता है।

अब आगे से इसी घाट की प्राचीर पर प्रकाश एवं ध्वनि के समन्वय के माध्यम से लेज़र शो का मनोहारी चित्रण प्रस्तुत किया जाएगा। इस प्रस्तुति में काशी के गौरवपूर्ण इतिहास, सांस्कृतिक विरासत एवं आध्यात्मिक महिमा का अत्यंत आकर्षक दृश्यात्मक प्रदर्शन किया गया है।

 

Laser Show Varanasi  गत वर्ष गंगा जी के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि के कारण लेज़र शो से संबंधित सभी मशीनों के पोल जलमग्न हो गए थे, जिसके फलस्वरूप यह शो अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। लंबे समय तक जलमग्न रहने के कारण मशीनों में सिल्ट भर गई और वे निष्क्रिय हो गईं। बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में महीनों तक जलमग्न रही इन मशीनों को पुनः संचालन योग्य बनाना अभियांत्रिकी की दृष्टि से अत्यंत चुनौतीपूर्ण कार्य था।

मुंबई से विशेषज्ञ तकनीशियनों की टीम को आमंत्रित किया

 

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने इस चुनौती को स्वीकार करते हुए मुंबई से विशेषज्ञ तकनीशियनों की टीम को आमंत्रित किया तथा विभिन्न विशेषज्ञ संस्थानों से तकनीकी सहयोग प्राप्त कर इस जटिल कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण किया। परिणामस्वरूप लेज़र शो को पूर्ववत् गुणवत्ता के साथ पुनः संचालित किया जा रहा है।

इस बीच, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा मंदिर के गंगा घाट पर सायंकालीन गंगा आरती भी प्रारंभ की जा चुकी है, जो अल्प समय में ही काशी के प्रमुख आकर्षणों में सम्मिलित हो चुकी है। अब लेज़र शो के पुनः आरंभ होने से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर घाट और अधिक जीवंत एवं आकर्षक स्वरूप में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनेगा।
यह लेज़र शो प्रतिदिन गंगा आरती के तुरंत पश्चात आयोजित किया जाएगा। लगभग 10 मिनट की इस प्रस्तुति में प्रकाश एवं ध्वनि के प्रभावशाली संयोजन द्वारा काशी की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास श्रद्धालुओं के अनुभव को और अधिक उत्कृष्ट बनाने हेतु निरंतर नवाचार एवं संवेदनशील धार्मिक प्रबंधन के लिए प्रतिबद्ध है। Laser Show Varanasi

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें