अपने साथियों को ही मार रहे युगांडा के चिंपांजी

SHARE:

Ugandan Chimpanzees

BNP NEWS DESK।  Ugandan Chimpanzees युगांडा के किबाले राष्ट्रीय उद्यान में रहने वाले न्गोगो चिंपांजी समूह के सदस्यों को दो दशकों तक शोधकर्ताओं ने अपने वर्षावन निवास में फल और पत्तियां खाते, आराम करते, घूमते-फिरते और खुद को संवारते हुए देखा।

Ugandan Chimpanzees लेकिन यह स्थिर समुदाय फिर बिखर गया और कई वर्षों तक घातक हिंसा में शामिल रहा। उन्होंने अपने ही साथियों को मारना शुरू कर दिया, जिससे विज्ञानी भी स्तब्ध हैं।
शोधकर्ता अब जंगली चिंपांजी के एक समूह के दो अलग-अलग गुटों में बंटने का वर्णन कर रहे हैं, जिसमें एक गुट ने दूसरे गुट पर सिलसिलेवार हमले किए। वयस्क नर और शिशुओं को निशाना बनाया गया, जिनमें 28 चिंपांजी की मौत हो गई।

गुरुवार को साइंस पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन के प्रमुख लेखक और टेक्सास विश्वविद्यालय के प्राइमेटोलाजिस्ट आरोन सैंडेल ने कहा कि पीड़ित को काटना, हाथों से पीटना, घसीटना, लात मारना-ये हमले ज्यादातर वयस्क नर करते हैं, लेकिन कभी-कभी वयस्क मादाएं भी इनमें शामिल होती हैं।

1995 में न्गोगो चिंपांजी का अध्ययन शुरू किया

शोधकर्ताओं ने 1995 में न्गोगो चिंपांजी का अध्ययन शुरू किया था। यह जंगली चिंपांजी का अब तक का सबसे बड़ा ज्ञात समूह था, जिसकी अधिकतम संख्या लगभग 200 थी। चिंपांजी समूहों में आमतौर पर लगभग 50 सदस्य होते हैं। Ugandan Chimpanzees

शोधकर्ताओं को लंबे समय से पता था कि चिंपांजी अपने पड़ोसी समूहों पर हमला करके उन्हें मार डालते हैं, लेकिन यह मामला अलग था। अध्ययन के वरिष्ठ लेखक और मिशिगन विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एमेरिटस जान मिटानी ने कहा कि मेरे लिए यह समझना मुश्किल है कि कल का दोस्त आज दुश्मन कैसे बन गया।

दोनों समूहों के नर चिंपांजी एक साथ पले-बढ़े थे, एक-दूसरे को जानते थे और एक-दूसरे के साथ सहयोग करते थे, जिससे उन्हें लाभ भी हुआ। तो फिर विभाजन क्यों हुआ? शायद जब समूह बड़ा हो गया, तो वह अपनी ही सफलता का शिकार हो गया।

शोधकर्ताओं ने कहा कि कई कारणों से समूह अस्थिर हो गया होगा। इसके बड़े आकार ने सभी के लिए भोजन और मादाओं के साथ संबंध बनाने के लिए नर चिंपांजी के बीच प्रतिस्पर्धा को तीव्र कर दिया होगा। 2014 में बीमारी के लक्षणों के बीच सात चिंपांजी की मृत्यु ने सामाजिक संबंधों को बाधित किया होगा, जिससे शत्रुता उत्पन्न हुई होगी। Ugandan Chimpanzees

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें