दो दिन बाद फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

SHARE:

Weather Report

 BNP NEWS DESK। Weather Report उत्‍तर प्रदेश में पिछले तीन-चार दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। कभी तेज धूप से गर्मी परेशान करती है तो हल्की बारिश राहत भी देती है। एक बार फिर गुरुवार से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव होगा, जिसके कारण पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन, महोबा, औरैया, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, सुलतानपुर और अयोध्या के आसपास वर्षा का अलर्ट है। रुकरुककर 22 मार्च तक वर्षा के पूर्वानुमान हैं, लेकिन लखनऊ में सिर्फ बादलों की आवाजाही के बीच बूंदाबांदी के आसार हैं।

Weather Report  मौसम विभाग के अनुसार, इसके पहले दो दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। मंगलवार और बुधवार को प्रदेशभर में तेज धूप होगी, जिससे दिन व रात के तापमान में तीन-चार डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, गुरुवार को एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा।  इसके प्रभाव से पश्चिमी जिलों से बारिश का दौर शुरू होगा, जो 22 मार्च तक पूरे प्रदेश में फैल सकता है। इस दौरान पूर्वी एवं पश्चिमी जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चलने की संभावना है। इसकी वजह से तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आएगी और पारा सामान्य से नीचे पहुंच सकता है।

हालांकि, रविवार से मौसम फिर बदलेगा और तेज धूप निकलने से गर्मी का तेवर तल्ख होगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को लखनऊ में दिन का पारा 33.1 डिग्री सेल्सियस और रात का 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 20 रहने की संभावना है। Weather Report

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें