आस्कर पुरस्कारों में ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ का दबदबा

SHARE:

Oscar Award

 BNP NEWS DESK।  Oscar Award 98वें आस्कर पुरस्कारों में पाल थामस एंडरसन की फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ का जलवा रहा। इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म समेत छह पुरस्कार अपने नाम किए। जबकि हालीवुड अभिनेता माइकल बी जार्डन को फिल्म ‘सिनर्स’ में उनके दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्रदान किया गया। अभिनेत्री जेसी बकले को फिल्म ‘हैमनेट’ में बेहतरीन अदाकारी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।

लास एंजिलिस के डाल्बी थिएटर में रविवार को 98वें अकादमी पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। आस्कर पुरस्कारों में ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ का दबदबा देखने को मिला। इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ पटकथा समेत कुल छह पुरस्कार जीते हैं।

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार लेने के बाद फिल्म के निर्देशक एंडरसन ने कहा, ‘मैंने यह फिल्म अपने बच्चों के लिए लिखी है ताकि उस दुनिया में फैली अव्यवस्था के लिए माफी मांग सकूं, जिसे हम उन्हें सौंप रहे हैं।’ एंडरसन के लिए यह पहला आस्कर पुरस्कार है।

‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म है, जो एक पूर्व क्रांतिकारी बाब की कहानी है।  वह 16 साल बाद लौटे अपने पुराने दुश्मन कर्नल लाकजा से अपनी बेटी विला को बचाने के लिए खतरनाक संघर्ष करता है। यह फिल्म कुल 14 श्रेणियों में नामांकित की गई थी। जबकि ‘सिनर्स’ को रिकार्ड 16 श्रेणियों में नामांकिया गया था। इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता समेत चार पुरस्कार जीते हैं। जार्डन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने वाले छठे अश्वेत अभिनेता हैं।

नहीं किया गया धर्मेंद्र को याद

लास एंजिलिस के डाल्बी थिएटर में रविवार को 98वें अकादमी पुरस्कार समारोह में बालीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का उन दिवंगत हस्तियों में नाम शामिल नहीं था, जिन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार समारोह का श्रद्धांजलि वाला हिस्सा 15 मिनट ज्यादा चला, लेकिन इसमें धर्मेंद्र का जिक्र नहीं था। उनका गत नवंबर में निधन हो गया था।

प्रियंका चोपड़ा का दिखा जलवा

आस्कर पुरस्कार समारोह के दौरान अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का जलवा देखने को मिला। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म का पुरस्कार प्रदान किया। वह करीब एक दशक बाद आस्कर के मंच पर नजर आईं। उन्होंने सफेद गाउन पहना था। समारोह में उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी अपने पति आनंद पीरामल के साथ शामिल हुईं।

 
गाजा में शांति के लिए लगे नारे

आस्कर पुरस्कार समारोह के दौरान कुछ कलाकारों ने फलस्तीन की स्वतंत्रता और गाजा में शांति के समर्थन में नारे लगाए। अभिनेता जेवियर वार्डेम ने कहा, ‘युद्ध नहीं और फलस्तीन को आजाद करो।’ वार्डेम ने यह बात उस समय कही, जब वह प्रियंका चोपड़ा के साथ पुरस्कार देने के लिए मंच पर पहुंचे थे।

आस्कर पुरस्कार विजेता सूची

पुरस्कार विजेता
सर्वश्रेष्ठ फिल्म – वन बैटल आफ्टर अनदर
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – माइकल बी जार्डन को फिल्म (सिनर्स)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – जेसी बकले (हैमनेट)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – पाल थामस एंडरसन (वन बैटल आफ्टर अनदर)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता – सीन पेन (वन बैटल आफ्टर अनदर)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री – एमी वेडिगन (वेपंस)
बेस्ट ओरिजनल सांग – गोल्डन (के-पाप डेमन हंटर्स)
बेस्ट एनिमेटेड फिल्म – के-पाप डेमन हंटर्स
सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म – सेंटीमेंटल वेल्यू
सर्वश्रेष्ठ डाक्यूमेंट्री फिल्म – मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन
सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी – आटम डुरल्ड अर्कापा (सिनर्स) Oscar Award 98

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें