BNP NEWS DESK। Ramlila रामलीला मंचन के दौरान दुर्घटनावश श्रीराम का पात्र निभा रहे कलाकार के तीर से लगी चोट के कारण रावण बने पात्र के एक आंख की रोशनी चली गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर पुलिस ने इस हादसे के 75 दिनों बाद गुरुवार को मुकदमा दर्ज किया है।
Ramlila सोनभद्र के शाहगंज के खैरा गांव में दीपावली के दूसरे दिन से रामलीला का आयोजन होता है, जो लगभग एक सप्ताह तक चलता है। बीते 13 नवंबर की रात राम-रावण का युद्ध चल रहा था।
इस दौरान श्रीराम की भूमिका निभा रहे नैतिक पांडेय का चलाया तीर रावण का पात्र निभा रहे सुनील कुमार की बाईं आंख में लग गया। सुनील की आंख से खून बहने लगा। पीड़ित के भाई शिवमलाल ने शाहगंज थाना पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि तीर जानबूझ कर द्वेष और ईर्ष्या के कारण चलाया गया।
उन्होंने रामलीला के आयोजक रामसनेही सिंह पर भी इस षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप लगाया। अगले दिन इलाज की बात करने पर आरोपितों ने कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। Ramlila
शिवमलाल का कहना है कि घटना की सूचना समय पर पुलिस को दी गई थी, लेकिन तब कोई कार्रवाई नहीं हुई। सुनील का इलाज वाराणसी में चल रहा है और अभी तक उनकी आंख की रोशनी वापस नहीं आई है।
इस मामले में शाहगंज थानाध्यक्ष राम सिंहासन शर्मा ने बताया कि पीड़ित के भाई की तहरीर के आधार पर नैतिक पांडेय और आयोजक रामसनेही सिंह के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। Ramlila
















Discussion about this post