शासन ने बरेली सिटी मजिस्ट्रेट को किया निलंबित, मंडलायुक्त करेंगे जांच

SHARE:

Alankar Agnihotri

BNP NEWS DESK। Alankar Agnihotri यूजीसी के विरोध में और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में इस्तीफा देने वाले बरेली के नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को शासन ने निलंबित कर दिया है। मामले की जांच मंडलायुक्त बरेली भूपेंद्र एस चौधरी को दी है।

Alankar Agnihotri विशेष सचिव अन्नपूर्णा गर्ग की ओर से जारी आदेश में सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को उप्र. सरकारी सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियमावली-1999 के नियम चार के तहत प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए तत्काल निलंबित किया गया है। उनके विरुद्ध विभागीय अनुशासनिक कार्यवाही संस्थित करते हुए आरोपों की जांच को मंडलायुक्त बरेली को जांच अधिकारी नामित किया है। निलंबन की अवधि में अलंकार अग्निहोत्री शामली डीएम कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।

वही, दूसरी ओर अलंकार अग्निहोत्री ने डीएम अविनाश सिंह द्वारा अपने कैंप कार्यालय में 45 मिनट बंधन बनाने का जो आरोप लगाया था, एडीएम न्यायिक देश दीपक सिंह ने उसका खंडन किया है। उन्होंने कहना है कि वहां बंधन बनाने जैसी कोई स्थिति नहीं थी।

अलंकार अग्निहोत्री खुद ही वहां सबसे मिलने गए थे। वहां एडीएम सिटी और एडीएम प्रशासन भी थे। सबसे साथ काफी पी। उन्हें बंधन बनाने जैसी कोई बात नहीं थी। बातचीत होने से वह चले गए। वहां बातचीत हुई कि अगर उन्हें कोई दिक्कत है तो वह छुट्टी ले सकते हैं, लेकिन उन्होंने छुट्टी लेने से इनकार कर दिया। उनके द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। Alankar Agnihotri

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें