वाराणसी में 29–30 दिसंबर को कक्षा 8 तक के स्‍कूल बंद

SHARE:

Schools closed in Varanasi

BNP NEWS DESK । Schools closed in Varanasi वाराणसी के जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जनपद वाराणसी में अत्यधिक ठंड, घने कोहरे एवं शीतलहर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार जनपद में संचालित प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के समस्त विद्यालयों का संचालन 29 दिसंबर 2025 एवं 30 दिसंबर 2025 को बंद रहेगा। यह आदेश राजकीय, परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य सभी बोर्डों पर लागू होगा।

Schools closed in Varanasi हालांकि विद्यालयों में पठन-पाठन स्थगित रहेगा, लेकिन विभागीय एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए अध्यापक एवं अन्य कर्मचारी पूर्व की भांति विद्यालयों में उपस्थित रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। प्रशासन का यह निर्णय छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे ठंड से होने वाली संभावित परेशानियों से बच्चों को बचाया जा सके।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में छाया रहेगा घना कोहरा

मौसम विभाग का अनुमान है कि 2025 की विदाई यानी 31 दिसंबर तक मौसम का रुख लगातार सर्द होगा जबकि नए साल के पहले दिन से दिन के तापमान वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। सोमवार को भी प्रदेश के 37 जिले अत्यंत घने कोहरे की चादर में लिपटे रहेंगे। अवध क्षेत्र में अयोध्या, बाराबंकी सहित सात-आठ जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। अधिकतम तापमान में गिरावट होने के भी आसार हैं। रविवार को हवा चलने से लोगों को गलन का अहसास होता रहा। Schools closed in Varanasi

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें