BNP NEWS DESK। sisters suicide लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के जलालपुर दौदाखेड़ा कॉलोनी में बुधवार को दो सगी बहनों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजन दोनों को आनन-फानन में पास के रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान देर रात दोनों बहनों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
sisters suicide इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के अनुसार मृतक बहनों की पहचान राधा (25) और जिया उर्फ शानू (22) के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि दोनों बहनें मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं और बीते कई दिनों से डिप्रेशन में चल रही थीं।
परिजनों के मुताबिक घर में पाले गए कुत्ते की हालत लगातार खराब रहने के कारण दोनों बहनें काफी तनाव में थीं और इसी वजह से मानसिक रूप से और ज्यादा परेशान रहने लगी थीं। बुधवार दोपहर अचानक दोनों बहनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया और माँ को आवाज लगाकर जानकारी दी,कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि वहां इलाज के दौरान देर रात दोनों की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। sisters suicide
परिवार में माता गुलाबा देवी, पिता कैलाश चौहान और एकलौता भाई नीरज है। एक साथ दो बेटियों की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। कॉलोनी में भी शोक की लहर है और हर कोई इस घटना से स्तब्ध है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। sisters suicide
















Discussion about this post