श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में तीन जनवरी तक नहीं होगा स्पर्श दर्शन

SHARE:

Shrikashi Vishwanath Dham

BNP NEWS DESK।  Shrikashi Vishwanath Dham क्रिसमस से लेकर नववर्ष तक अवकाश के दिनों में श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ गई है। भीड़ के प्रवाह को देखते हुए सुविधा बनाए रखने के लिए मंदिर प्रशासन ने तीन जनवरी तक काशी पुराधिपति बाबा श्रीविश्वनाथ के स्पर्श दर्शन पर रोक लगा दी है।
मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि तीन जनवरी को पुन: समीक्षा की जाएगी, यदि तब तक दर्शनार्थी श्रद्धालुओं की भीड़ कम हो जाती है तो तत्समय यथा आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

Shrikashi Vishwanath Dham  उन्होंने सभी भक्तों से आग्रह किया है कि सभी लोग व्यवस्था में सहयोग करें। मंदिर में भगवान का दर्शन आस्था का विषय है, सुविधा व प्रतिष्ठा का नहीं, ऐसे में सभी लोगों को संयमित होकर बाबा का दर्शन करना चाहिए।

नए वर्ष पर रेलिंग से होकर ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करेंगे श्रद्धालु

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में रेलिंग लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति ने मंदिर चबूतरे से ही रेलिंग की व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया है। गर्भगृह के सामने से होते हुए निकास द्वार तक रेलिंग होगी।
श्रद्धालु रेलिंग से होकर ही आराध्य के दर्शन कर बाहर निकल सकेंगे और मंदिर प्रांगण में ठहराव व अव्यवस्था नहीं होगी। एक रेलिंग के अंदर तीन लाइन में एक बार में करीब दो सौ श्रद्धालु प्रवेश से निकास द्वार तक रहेंगे। इन्हें दर्शन में तीन से चार मिनट का समय लगेगा।
रेलिंग बनाने की जिम्मेदारी मेरठ की कनिका कंस्ट्रक्शन को दी गई है। समिति का दावा है कि नए वर्ष पर श्रद्धालु रेलिंग से होकर गुजरेंगे। Shrikashi Vishwanath Dham

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें