वाराणसी में आयकर अपीलीय अधिकरण की सर्किट बेंच को मिली मंजूरी

SHARE:

Income Tax Appellate Tribunal

BNP NEWS DESK।  Income Tax Appellate Tribunal वाराणसी और संपूर्ण पूर्वांचल के करदाताओं, कर अधिवक्ताओं और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए केंद्र सरकार ने वाराणसी स्थित आयकर अपीलीय अधिकरण (ITAT) की सर्किट बेंच को जल्द ही ‘स्थाई बेंच’ (Permanent Bench) के रूप में अपग्रेड करने का एलान किया है। यह घोषणा केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार को लखनऊ में ITAT के रजत जयंती समारोह के दौरान की।

Income Tax Appellate Tribunal स्थानीय नेतृत्व की मेहनत रंग लाई समारोह में वाराणसी एवं संपूर्ण पूर्वांचल के करदाताओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स तथा कर अधिवक्ताओं के लिए एक ऐतिहासिक और बहुप्रतीक्षित निर्णय में केंद्र सरकार ने वाराणसी स्थित आयकर अपीलीय अधिकरण (ITAT) की वर्तमान सर्किट बेंच को शीघ्र ही स्थाई पीठ (Permanent Bench) के रूप में स्थापित करने की घोषणा की है।
इस महत्वपूर्ण निर्णय की घोषणा केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार को लखनऊ में आयोजित ITAT के रजत जयंती समारोह के अवसर पर की।

इस अवसर पर वाराणसी का प्रतिनिधित्व करते हुए वाराणसी ITAT बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अरविन्द शुक्ला, इनकम टैक्स बार एसोसिएशन, वाराणसी के अध्यक्ष श्री आशुतोष भारद्वाज तथा पूर्व अध्यक्षगण सर्वश्री ओम प्रकाश शुक्ला एवं आसिम ज़फर ने माननीय मंत्री महोदय से मिलकर वाराणसी की ऐतिहासिक, भौगोलिक एवं प्रशासनिक महत्ता को रेखांकित करते हुए लंबे समय से लंबित सर्किट बेंच को स्थाई पीठ में परिवर्तित करने की पुरजोर मांग रखी गई।

वाराणसी में स्थाई ITAT पीठ की स्वीकृति की घोषणा

मंत्री महोदय ने इस मांग को पूर्णतः न्यायोचित मानते हुए मंच से ही वाराणसी में स्थाई ITAT पीठ की स्वीकृति की घोषणा की। स्थाई पीठ की स्थापना से आयकर अपीलों की नियमित सुनवाई सुनिश्चित होगी, जिससे लंबित मामलों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण संभव हो सकेगा। इसके परिणामस्वरूप वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्ज़ापुर, सोनभद्र, गोरखपुर, महाराजगंज सहित आसपास के अनेक जिलों के करदाताओं और कर पेशेवरों को सुनवाई हेतु प्रयागराज व लखनऊ के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, जिससे समय एवं धन की उल्लेखनीय बचत होगी। Income Tax Appellate Tribunal

समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार कर प्रणाली को अधिक सरल, पारदर्शी और करदाता-अनुकूल बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वाराणसी की विशेष महत्ता को देखते हुए वहां स्थाई ITAT पीठ की स्थापना आवश्यक थी, ताकि सामान्य करदाताओं को न्याय प्राप्त करने के लिए अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
इस घोषणा का वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल क्षेत्र के करदाताओं, टैक्स प्रोफेशनल्स, कर-अधिवक्ताओं तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, व्यापारिक जगत द्वारा व्यापक स्वागत किया गया है।
स्थानीय बार एसोसिएशनों ने इसे वाराणसी के न्यायिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताते हुए कहा कि इससे न केवल न्यायिक व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि क्षेत्र में व्यापार एवं निवेश के लिए अनुकूल वातावरण को भी बल मिलेगा। Income Tax Appellate Tribunal

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें