दृष्टि उपहार शिविर में 107 मरीजों का पंजीकरण

SHARE:

Cataract Camp

BNP NEWS DESK।  Cataract Camp भारत विकास परिषद सत्यम एवं रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क मोतियाबिंद जाँच, ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह शिविर आर जे शंकरा नेत्र अस्पताल सहयोग से प्राथमिक विद्यालय, चौकाघाट में आयोजित किया गया।

Cataract Camp इस सेवा शिविर में जरूरतमंद वर्ग—विशेषकर बुजुर्गों, श्रमिकों एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।शिविर के दौरान कुल 107 मरीजों ने पंजीकरण कराया, जिनकी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विस्तृत नेत्र जाँच की गई।

 24 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए उपयुक्त पाया गया

जाँच उपरांत 24 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए उपयुक्त पाया गया, जिन्हें संस्था द्वारा निःशुल्क बस सुविधा के माध्यम से शंकरा नेत्र अस्पताल भेजा गया।
चयनित मरीजों के लिए शंकरा नेत्र अस्पताल में निःशुल्क ऑपरेशन, लेंस प्रत्यारोपण, दवाइयाँ, भोजन एवं रात्रि विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई। साथ ही अगले दिन मरीजों को वापस लाने की व्यवस्था भी की गई। इस प्रकार पूरा उपचार, दवाई, भोजन, रात्रि विश्राम एवं परिवहन पूर्णतः निःशुल्क रहा।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद सत्यम शाखा के अध्यक्ष मानद डॉ. सचिन अग्रवाल ने कहा कि परिषद का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाना है और “दृष्टि उपहार” जैसे सेवा प्रकल्प जरूरतमंदों के जीवन में पुनः उजाला लाने का सशक्त माध्यम हैं। Cataract Camp

लोगों के जीवन में नई रोशनी लाना ही हमारा उद्देश्य

कार्यक्रम में विशेष सहयोग दे रहे निवर्तमान अध्यक्ष विकास रत्न सुनील कपूर जी ने कहा कि “दृष्टि उपहार जैसे सेवा प्रकल्पों के माध्यम से जरूरतमंदों को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा उपलब्ध कराना हमारे सत्यम परिवार के लिए सौभाग्य का अवसर रहा। ऐसे शिविरों के माध्यम से लोगों के जीवन में नई रोशनी लाना ही हमारा उद्देश्य है।”
कार्यक्रम की सफलता में परिषद एवं रोटरी क्लब के पदाधिकारियों की सराहनीय भूमिका रही।

इस अवसर पर रोटरी सेंट्रल की तरफ से संयोजक शैलेंद्र कुमार सिंह जी , संतोष सोनी , विवेक अग्रवाल तथा भारत विकास परिषद की तरफ से प्रांतीय अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा , प्रांतीय सचिव विष्णु सेठ, शाखा सचिव शालिनी बरनवाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल,महिला सहभागिता प्रमुख कांता मालू, रजनी जैन अमित जैन वंदना श्रीवास्तव अतुल श्रीवास्तव पिंटू कुंदू दादा मृत्युंजय कुमार, प्रबोध जी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

स्थानीय नागरिकों ने भारत विकास परिषद सत्यम शाखा, रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल एवं शंकर नेत्रालय अस्पताल के इस मानवीय प्रयास की खुले मन से प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी बताया।
सेवा परमो धर्म की भावना को साकार करता यह “दृष्टि उपहार” शिविर जरूरतमंदों के लिए आशा, सम्मान और नई रोशनी का संदेश बनकर उभरा। Cataract Camp

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें