चंद्रावती में मनाया गया भगवान चंद्र प्रभु का जन्म व तप कल्याणक

SHARE:

Chandra Prabhu

BNP NEWS DESK।   Chandra Prabhu काशी में जन्मे जैन तीर्थंकर भगवान चंद्रप्रभू एव भगवान पार्श्वनाथ का जन्म एवं तप कल्याणक एक ही दिन होता है। भगवान पार्श्वनाथ जी का जन्म एवं तप कल्याणक महामहोत्सव बनारस में उसी दिन रथोत्सव के विशाल जुलूस के साथ मनाया जाता है इसलिए भगवान चंद्रप्रभ का जन्म और तप कल्याणक महामहोत्सव उनकी जन्मस्थली पर अगले रविवार को मनाते हैं ।

रविवार को जैन मिलन वाराणसी द्वारा चंद्रपुरी तीर्थ क्षेत्र पर भगवान चंद्रप्रभू का जन्म एवं तप कल्याणक महामहोत्सव मनाया गया जिसमें भगवान का अभिषेक, शांतिधारा, नित्य पूजन, नव देवता पूजन, भगवान चंद्रप्रभू की पूजन, आरती, महा अर्घ्य चढ़ाकर शांतिपाठ तथा विसर्जन किया गया ।

वीर अरविंद कुमार जैन के सौजन्य से चंद्रावती और आस पास के गांवों के लगभग 500 बच्चों को स्कूल बैग, ड्रेस, जूता मोजा एवं बिस्कुट का पैकेट उपहार स्वरूप प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम में जैन मिलन बनारस के सभी सदस्य, पदाधिकारी के अलावा दिगम्बर जैन समाज के पुरूष और महिलाएं लगभग 150 की संख्या में शामिल हुए। सभी ने सामूहिक स्वल्पाहार किया । Chandra Prabhu

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें