BNP NEWS DESK। Priyanka Vadra कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने केंद्र की मोदी सरकार पर जम कर निशाना साधा। वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के मौके पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रियंका वाड्रा ने कहा कि हिमाचल में भारी बारिश से तबाही हुई। प्रदेश में लोगों के घर, खेत, पाठशालाएं बह गई, लेकिन केंद्र से अब तक मदद नहीं मिली। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि भाजपा राजनीति चुनाव के लिए होती है। ये गलत ढंग की राजनीति है। उन्होंने महात्मा गांधी और वीरभद्र सिंह के दिखाए रास्ते पर चलने की अपील की।
प्रियंका ने थपथपाई सुक्खू की पीठ
Priyanka Vadra प्रियंका वाड्रा ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए गर्व का क्षण है। वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का सोनिया गांधी ने अनावरण किया। वीरभद्र सिंह के कण कण में हिमाचल था। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान उनके एक साथी ने कहा कि वह एक चाय की दुकान पर गए। वहां लोगों ने बताया कि वीरभद्र सिंह का मिलनसार चरित्र था। वह कभी महसूस नहीं होने देते थे कि वह मुख्यमंत्री व राजा है। तब मैंने सोचा की कांग्रेस की असली परंपरा यही है। सीएम सुक्खू भी इसी परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं। सादगी से जीते हैं।
पेड़ व वादियां हिमाचल की अमानत इन्हें बचाना है
प्रियंका गांधी ने कहा- हिमाचल के लिए खास प्रेम है। हमे इन वादियों को बचाना है। इन्हें सुरक्षित रखना है। यही हमारी अमानत है। आजकल राजनीति में कम मिसाल है। जो रास्त वीरभद्र सिंह ने हिमाचल की जनता को दिखाया, जो रास्ता महात्मा गांधी-पंडित नेहरू ने दिखाया, उस रास्ते पर चलना है। वो हमारी मूल विचारधारा है। हमारे देश को सबसे ज्यादा जरूरत ऐसे नेताओं की जरूरत है जो पीआर से आगे बढ़कर देश के हित व जनता के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि आज अगर राहुल गांधी निडर होकर सच बोलते हैं तो वे इसी विचारधारा को प्रकट करते हैं। इस देश को आज ऐसी राजनीति चाहिए जो देश के विकास को प्रतिबद्ध रहे। Priyanka Vadra
















Discussion about this post