मिशन शक्ति से अवगत हुईं छात्राएं

SHARE:

Mission shakti

BNP NEWS DESK। Mission shakti राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई द्वारा “मिशन शक्ति” कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन 13 अक्टूबर 2025 को वाराणसी स्थित शूलटंकेश्वर महादेव परिसर में किया गया। इस शिविर में कुल 100 स्वयं सेविकाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

शिविर का उद्देश्य स्वच्छता एवं नारी सशक्तिकरण के प्रति जनजागरण फैलाना था। स्वयं सेविकाओं ने इस विषय पर अपने विचार व्यक्त किए और उपस्थित जनसमुदाय को समाज में स्वच्छता बनाए रखने तथा महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए प्रेरित किया।

 शिविर के अंतर्गत मंदिर परिसर एवं घाट की सफाई की गई

 

Mission shakti शिविर के अंतर्गत मंदिर परिसर एवं घाट की सफाई की गई। सभी स्वयं सेविकाओं ने उत्साहपूर्वक श्रमदान करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के सफल संचालन से स्थानीय नागरिकों में भी सहयोग और प्रेरणा की भावना जागृत हुई।

यह एक दिवसीय शिविर “मिशन शक्ति” के उद्देश्यों की प्राप्ति की दिशा में एक सार्थक प्रयास रहा, जिसने स्वयं सेविकाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता को प्रबल किया। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय,मेडिसिन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष , डाक्टर प्रो. के.के.त्रिपाठी जी ने स्वयं सेविकाओं को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि
महिलाओं में पुरुषों की अपेक्षा धारण करने की क्षमता अधिक होती है, इसलिए नारी को धारण करने वाली अर्थात् ‘धारणी’ पद से सम्बोधित किया है। संयमित एवं संतुलित आहार नारी को सशक्त बनाता है।

साथ ही यह भी बताया कि जब शिशु गर्भावस्था में होता है तो उस शिशु पर माँ का प्रभाव अधिक रहता है। यदि माँ स्वस्थ रहेगी तो उसका शिशु भी स्वस्थ्य रहेगा क्योंकि एक स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार का निर्माण करती है। Mission shakti

NSS की छात्राओं को संयमित , मर्यादित और मृदु वाणी के प्रयोग पर बल दिया ।
काशी के पावन भूमि पर जन्म लेने वाले आचार्य रामचन्द्र शुक्ल, हजारी प्रसाद द्विवेदी, वासुदेवशरण अग्रवाल तथा अन्य हिन्दी साहित्य के परम आचार्यों का भारतीय संस्कृति की परम्परा में योगदान के विषय में बताया।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather