BNP NEWS DESK। jim sporting club काशी के हृदय भेलूपुर में स्थित जिम स्पोर्टिंग क्लब इस बार अपना 56 वां शारदीय दुर्गोत्सव मानने जा रहा है। इस सम्बन्ध में क्लब के सचिव इंजीनियर महेंद्र केशरी बनर्जी ने कहा कि इस वर्ष मां दुर्गा की 18 फुट ऊंची प्रतिमा को विश्वविख्यात मूर्तिकार अभिजीत विश्वास आकार देंगे। इसके लिए पश्चिम बंगाल के कटवा जिले के बनकावासी का शोला साज प्रयुक्त होगा।
jim sporting club मूर्ति निर्माण का श्रीगणेश, क्लब के निजी भूखंड में पवित्र रथयात्रा के प्रथम दिवस से ही हो गया था। श्री बनर्जी ने कहा कि इसी दौरान 26 सितंबर को सायं 5 से 6 के मध्य कक्षा 1 से 5 तक के शिशुओं का हस्तलेखन प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। सायं 7 से 8 के मध्य, कक्षा केजी से 12 तक के बच्चों की विभिन्न श्रेणियों में चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न होगी।
निष्प्रयोज्य वस्तुओं का उपयोग कर कोई उपयोगी सामान का निर्माण
अगले दिन दिनांक 27 सितंबर को कक्षा 6 से 10 तक के बच्चों को सायं 5 से 6 के मध्य निष्प्रयोज्य वस्तुओं का उपयोग कर कोई उपयोगी सामान का निर्माण करना होगा। सायं 07:30 से 08:30 के मध्य मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। ये सारी प्रतियोगिताएं पूर्णतः निःशुल्क होंगी।
अगले दिन 28 सितंबर ,महाषष्ठी के दिन सायंकाल 4 बजे कूपन प्राप्त, लगभग 500 निर्धन महिलाओं में साड़ी वितरित किया जाएगा। इसके उपरांत सायं 7 बजे से प्रख्यात शास्त्रीय गायिका सुश्री आद्या मुखर्जी ,मां दुर्गा की वंदना में अपनी स्वरांजली प्रस्तुत करेंगी। इसके उपरांत लोकप्रिय और दक्ष नृत्यांगना अंकिता भट्टाचार्य और उनकी टीम मां दुर्गा को समर्पित नृत्य नाटिका “देवी दशभुजा” द्वारा भक्तों का मन मोहेंगी। jim sporting club
दोपहर 12 बजे से सभी भक्तों में भोग प्रसाद का वितरण
29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह मां दुर्गा को पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत दोपहर 12 बजे से सभी भक्तों में भोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा। संपूर्ण दुर्गोत्सव के दौरान पूजा पंडाल ढाक की परंपरागत ध्वनि से गुंजायमान रहेगा। इसके लिए विशेष रूप से शांतिनिकेतन,बोलपुर से 11 ढाकियों की टीम की व्यवस्था की गई है।
पिछले 56 वर्षों से प्रकाशित हो रही वार्षिक पत्रिका “सौवेनियर” का भी महाषष्ठी के दिन विमोचन किया जाएगा। पिंटू कुंडू और पीयूष नंदी इस पत्रिका के प्रकाशन से संबंधित रहेंगे। पूजोत्सव के आयोजन को भव्य रूप देने के लिए पूजा कमेटी का भी गठन किया गया है। जिसमें मूर्ति निर्माण के संचालन का सौभाग्य श्री अभय रतन बनर्जी को प्राप्त हुआ है। पूजा संचालन का सौभाग्य अजय रतन बनर्जी, दिवाकर भट्टाचार्य,अभय रतन बनर्जी, पिनाकी भट्टाचार्य और अन्य सभी सदस्यों के कंधों पर रहेगा।
मां दुर्गा के विशिष्ट भोग की जिम्मेदारी रत्ना चक्रवर्ती,स्मृति भट्टाचार्य और तनुश्री चक्रवर्ती और अन्य महिला सदस्यों को सौंपा गया है। भोग निर्माण और वितरण की जिम्मेदारी तपन कुमार चटर्जी, आलोक कुमार चटर्जी,सत्येंद्र नाथ चटर्जी,अरूप चटर्जी,रवि कुमार कास्तगीर और अन्य को सौंपी गई है।
पंडाल निर्माण,सजावट और लाइटिंग की जिम्मेदारी पिंटू कुंडू,अभिषेक कस्तगीर,पीयूष नंदी और अन्य लोग संभालेंगे।संपूर्ण दुर्गोस्तव के आय – व्यय के लेखा जोखा की जिम्मेदारी देवेंदु मुखर्जी संभालेंगे।
















Discussion about this post