बीएनपी न्यूज डेस्क।Tejashwi Yadav राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज ही अपनी होने वाली दुल्हनियां राजश्री के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। आज उनकी सगाई हो गई और आज ही शादी की सारी रस्म भी पूरी की जाएगी।
Tejashwi Yadav की राजश्री के साथ सगाई दक्षिणी दिल्ली के सैनिक फार्म स्थित मीसा भारती के फार्महाउस पर हुई। इसके लिए फार्महाउस को सजाया गया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं। जिस लड़की से तेजस्वी की शादी हो रही है वह उनकी दोस्त है। दोनों नई दिल्ली स्थित आरके पुरम दिल्ली पब्लिक स्कूल में साथ पढ़ते थे। लड़की हरियाणा की रहने वाली है और परिवार के साथ दिल्ली स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में रहती हैं। बताया जा रहा है कि राजश्री पहले एयर होस्टेस भी रह चुकी हैं।








