सरकार बनने के बाद लगातार ऊंचाई की ओर शेयर बाजार

SHARE:

stock market

BNP NEWS DESK।  Share Market प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बनी राजग की सरकार को शेयर बाजार ने पूरी तरह से स्वीकार लिया है। बाजार को यह भरोसा हो गया है कि सरकार के आर्थिक सुधार कार्यक्रम जारी रहेंगे और पुरानी आर्थिक नीतियों के साथ गठबंधन की वजह से कोई छेड़छाड़ नहीं होगी। तभी गत चार जून को लोक सभा चुनाव के नतीजे एक्जिट पोल के विपरीत आए तो सेंसेक्स एकदम से धराशायी होते हुए 72,079 अंक पर पहुंच गया था।

गठबंधन सरकार के शपथ ग्रहण के बाद बाजार लगातार ऊपर की ओर जा रहा

Share Market इस दिन बाजार में पूर्व के कार्य दिवस की तुलना में तीन हजार अंक से अधिक की गिरावट हुई थी। लेकिन गत नौ जून को मोदी के नेतृत्व में गठबंधन सरकार के शपथ ग्रहण के बाद बाजार लगातार ऊपर की ओर जा रहा है। मंगलवार को भी सेंसेक्स 308 अंक चढ़कर 77301.14 पर बंद हुआ तो निफ्टी 92.30 अंक की बढ़त के साथ 23,557.90 अंक पर बंद हुआ।

पिछले तीन वित्त वर्ष से जीडीपी विकास दर सात प्रतिशत से ऊपर चल रही है

महिंद्रा म्युचुअल फंड के पूर्व एमडी आशुतोष बिश्नोई के मुताबिक निवेशकों को अब पुरानी आर्थिक नीतियों के जारी रहने की उम्मीद नजर आ रही है, इसलिए बाजार में तेजी जारी है। बाजार किसी भी प्रकार की अनिश्चितता पर रिटर्न नहीं देता है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक मोदी सरकार के नेतृत्व में ही पिछले तीन वित्त वर्ष से जीडीपी विकास दर सात प्रतिशत से ऊपर चल रही है। Share Market

 

चालू वित्त वर्ष में भी सात प्रतिशत से अधिक विकास दर रहने की उम्मीद तमाम आर्थिक एजेंसियों ने जाहिर की है। चार जून से लेकर नौ जून तक सरकारी कंपनियों के शेयर भाव जरूर गिर रहे थे क्योंकि तब निवेशकों को यह लग रहा था कि अब सरकार विनिवेश की अपनी नीतियों पर कायम नहीं रह सकेगी।

लेकिन मंत्रिमंडल के आवंटन के बाद सरकारी कंपनियों के शेयर में भी तेजी का रुख जारी हो गया। खासकर वित्त मंत्रालय फिर से निर्मला सीतारमण को दिए जाने बाज बाजार विशेषज्ञों को पूरी उम्मीद हो गई कि सरकार की पुरानी आर्थिक नीतियों में कोई बदलाव नहीं आने वाला है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather