भाजपा की पहली सूची में पीएम मोदी, राजनाथ, शाह समेत 195 उम्मीदवारों के नाम

SHARE:

modi model

BNP NEWS DESK।  BJP first list तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव के सफल फार्मूले को अपनाते हुए भाजपा ने लोकसभा चुनाव की घोषणा के पहले ही एक तिहाई से अधिक उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी।

BJP first list 195 उम्मीदवारों वाली पहली सूची में पहला नाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का है, जो अपने पुराने क्षेत्र वाराणसी से तीसरी बार मैदान में होंगे। उनके साथ ही राजनाथ सिंह लखनऊ और अमित शाह गांधीनगर से फिर मैदान में होंगे।

जबकि फिलहाल राज्यसभा आए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को राजस्थान के अलवर, मनसुख मांडविया को गुजरात के पोरबंदर और राजीव चंद्रशेखर को केरल के तिरूअनंतपुरम से टिकट दिया गया है। BJP first list

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव देब को भी टिकट मिला है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को कोटा से फिर से टिकट मिल गया है। BJP first list

अब तक जारी पांच उम्मीदवारों की सूची में से चार नए नाम दिए

सामान्यतया भाजपा अपने उम्मीदवारों की सूची मे बड़ी संख्या में चेहरे का बदलाव करती है। लेकिन इस बार अब तक जारी सूची में बदलाव केवल उन राज्यों में दिख रही है जहां विपक्षी गठबंधन का नया समीकरण उभरा है या फिर उम्मीदवार के खिलाफ भारी सत्ताविरोधी लहर है।

दिल्ली इसका बड़ा उदाहरण है जहां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन हुआ है। पार्टी ने अब तक जारी पांच उम्मीदवारों की सूची में से चार नए नाम दिए हैं। नई दिल्ली से मंत्री मीनाक्षी लेखी का टिकट काटकर यहां नई कार्यकर्ता और सुषमा स्वराज की पुत्री बांसुरी स्वराज को उम्मीदवार बनाया है।

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में कुछ नामों के बदलाव का बड़ा कारण यह भी है कि वहां कई सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़ाया गया था।
दो दिन पहले हुई केंद्रीय चुनाव समिति में तय किये गए उम्मीदवारों की जानकारी देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि पहली सूची में 16 राज्यों के लोकसभा सीटें शामिल हैं।

दिल्ली में मनोज तिवारी के छोड़कर अन्य चार चेहरे नए

इनमें उत्तरप्रदेश की 80 में 51, पश्चिम बंगाल की 42 में 20, मध्यप्रदेश की 29 में 24, गुजरात की 26 में 15, केरल में 21 में 12, तेलंगाना में 17 में नौ, असम में 14 में 11, झारखंड में 14 में 11, छत्तीसगढ़ में सभी 11, दिल्ली में सात में पांच, जम्मू -कश्मीर में छह में दो, उत्तराखंड में पांच में तीन, अरुणाचल प्रदेश में दोनों, त्रिपुरा में दो में एक के साथ ही दमन-दीव और अंडमान निकोबार की एक-एक सीटें शामिल हैं। दिल्ली में मनोज तिवारी के छोड़कर अन्य चार चेहरे नए हैं।

विनोद तावड़े के अनुसार उम्मीदवारों के चयन में सभी वर्गों, समाज और जातियों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। इनमें 34 महिलाएं, 27 अनुसूचित जाति, 18 अनुसूचित जनजाति और 57 ओबीसी से आते हैं।

युवा शक्ति को अहमियत देते हुए 50 साल से कम उम्र के 47 युवाओं को भी मैदान में उतारा गया

वहीं युवा शक्ति को अहमियत देते हुए 50 साल से कम उम्र के 47 युवाओं को भी मैदान में उतारा गया है। केरल में कांग्रेस के दिग्गज नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी और अभिनेता सुरेश गोपी के साथ तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर के खिलाफ केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को उतार कर भाजपा ने केरल को तिलिस्म तोड़ने की भी रणनीति बनाई है।

भाजपा की पहली सूची में 34 केंद्रीय मंत्रियों को भी स्थान मिला है

 

वहीं पिछले दिनों भाजपा में शामिल हुई कांग्रेस की सांसद गीता कोडा को सिंहभूम से टिकट दिया गया है। इसी तरह से बसपा को छोड़कर भाजपा में आने वाले रितेश पांडेय को भी अंबेडकरनगर से उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा की पहली सूची में 34 केंद्रीय मंत्रियों को भी स्थान मिला है।

विनोद तावड़े के अनुसार उम्मीदवारों का चयन भाजपा को 370 और राजग को 400 से अधिक सीटों के लक्ष्य को ध्यान में रखकर किया गया है। इसके लिए स्थानीय स्तर पर सर्वे कराने के बाद प्रदेश की चुनाव समितियों में उम्मीदीवारों के नामों पर चर्चा हुई।

प्रदेश चुनाव समितियों की रिपोर्ट के आधार पर प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के चयन पर मुहर लगाई गई।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें