रणक्षेत्र में तब्दील हुआ ओडिशा विधानसभा के सामने गांधी मार्ग

SHARE:

Odisha Assembly

BNP NEWS DESK।  Odisha Assembly ओडिशा विधानसभा के सामने महात्मा गांधी मार्ग आज उस समय रणक्षेत्र में तब्दील हो गया जब कांग्रेस की ओर से महिला अत्याचार एवं कांग्रेस विधायकों को निलंबित किए जाने के प्रतिवाद में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जहां पुलिस के ऊपर ढेला-पत्थर, कुर्सी एवं अंडा से हमला किया तो वहीं पुलिस ने लाठी चार्ज करने के साथ वाटर कैनन एवं आंसू गैसे के गोले दागे।

Odisha Assembly  इस दौरान कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता घायल हो गए तो वहीं कुछ कार्यकर्ताओं के बेहोश हो जाने से उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। इस दौरान 12 पुलिस वाले भी घायल हुए। पुलिस द्वारा कांग्रेस के आला नेताओं जैसे प्रदेश अध्यक्ष भक्त चरण दास, प्रभारी अजय कुमार लल्लू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जयदेव जेना, कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक तारा प्रसाद वाहिनीपति एवं अन्य विधायक व वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया गया, परन्तु इसके बाद भी स्थिति सम्भाल में नहीं पाई ।

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस कर्मियों पर दुबारा हमला बोलते हुए विधानसभा के सामने लगे आखिरी बैरिकेड को तोड़ने का प्रयास किया।ऐसे में दुबारा पुलिस को वाटर स्प्रे का प्रयोग करना पड़ा, लाठी चार्ज करना पड़ा।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें