मुर्गी के दाने के नीचे छिपाकर पहुंचाई 72 पेटी कोडीनयुक्त कफ सीरप

SHARE:

cough syrup

BNP NEWS DESK़। cough syrup चंदौली के अलीनगर पुलिस ने बुधवार को रिंग रोड स्थित कोरी अंडरपास के पास मुर्गी के दाने के नीचे 36 बोरियों में छिपाकर रखी 72 पेटी कफ सीरप बरामद किया। कफ सीरप उत्तराखंड निर्मित है। ट्रक जब्त कर लिया गया है। इस मामले में वाहन स्वामी राहुल कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वह फिरोजाबाद के नासूपुर सजेती, मंडई का रहने वाला है।

फ्लीट्स कंपनी का एक जीपीएस डिवाइस सिम के साथ मिला

cough syrup औषधि निरीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने कफ सीरप का परीक्षण किया। पता चला कि प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सीरप आसपास के जिलों में पहुंचाने की योजना थी। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि वाहन स्वामी की तलाश चल रही है। कफ सीरप के नमूने जांच के लिए लखनऊ स्थित जन विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे गए हैं। ट्रक के केबिन से फ्लीट्स कंपनी का एक जीपीएस डिवाइस सिम के साथ मिला है। इसके जरिए पुलिस वाहन की पिछली गतिविधियों व संभावित मार्गों की जानकारी जुटा रही है। कफ सीरप तस्करों के नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण सिंह के अनुसार 22 जुलाई की शाम पांच बजे अलीनगर पुलिस को सूचना मिली कि रिंग रोड पर कोरी अंडरपास के समीप एक ट्रक संदिग्ध हालत में खड़ा है। प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वाहन संख्या यूपी-74 वाई-4726 की तलाशी ली। ट्रक में मुर्गी का दाना था। संदेह पर जब गहनता से जांच की गई तो 20 बोरी मुर्गी का दाना के नीचे छिपाकर रखी 36 बोरियां बरामद हुईं। cough syrup

 

तलाशी में 18 बोरियों से फेयरडिल न्यू कोडीनयुक्त कफ सीरप की 36 पेटियां मिलीं। प्रत्येक पेटी में 100 शीशियां थीं। इस तरह 3600 शीशी सीरप बरामद हुआ। इसी तरह 18 अन्य बोरियों से एस्कफ सीरप की 36 पेटियां मिलीं। इसमें भी 3600 शीशियां कोडीन युक्त कफ सीरप था। 72 पेटियों में 7200 शीशियां बरामद हुईं। पुलिस ने मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर चंद्रेश कुमार द्विवेदी को बुलाकर बरामद दवाओं का नियमानुसार परीक्षण कराया। cough syrup

 

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather