Watch Video : मोबाइल चार्जिंग केबल से गला घोंटकर कर हत्या कर दी

SHARE:

  Nikki Murder Case

BNP NEWS DESK।   Nikki Murder Case  दिल्ली में हुए निक्की हत्याकांड के आरोपी साहिल ने पुलिस पूछताछ के दौरान बड़ा खुलासा किया है। आरोपी ने पुलिस को अपना प्लान बताया है कि वह कैसे निक्की की लाश को ठिकाने लगाने वाला था।

Nikki Murder Case  अभी तक पुलिस भी यही कयास लगा रही थी कि साहिल निक्की के टुकड़े करके फिर उन्हें अलग-अलग जगहों पर फेंकता, ठीक वैसे जैसे आफताब ने श्रद्धा के साथ किया था। हालांकि अब जो खुलासा हुआ है वह उससे अलग है।

हरियाणा की रहने वाली निक्की यादव की हत्या से पहले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। निक्की की हत्या से कुछ घंटे पहले 9 फरवरी का यह वीडियो है। वीडियो में निक्की साउथ वेस्ट दिल्ली के स्थित अपने किराए के घर में जाती हुई नजर आ रही है। बता दें कि निक्की यादव की उसके बॉयफ्रेंड साहिल गहलौत ने मोबाइल चार्जिंग केबल से गला घोंटकर कर हत्या कर दी।

हत्या के बाद शव को छिपाया

हत्या के बाद निक्की के बॉयफ्रेंड साहिल ने उसका शव मित्राऊं गांव के पास अपने ढाबे की फ्रिज में छिपा दिया था। मंगलवार को निक्की की बॉडी ढाबे की फ्रिज से बरामद की गई। इसके बाद बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए राव तुलाराम मेमोरियल अस्पताल से दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि निक्की की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी।

शरीर पर नहीं मिले चोट के निशा

उसकी गर्दन पर चोट के निशान थे और शरीर पर चोट के अन्य कोई निशान नहीं पाए गए। डॉक्टरों के मुताबिक फ्रिज में शव के रहने के कारण मौत का सही समय बता पाना मुश्किल है, क्योंकि फ्रिज में कोई प्राकृतिक प्रक्रिया नहीं होती है। विसरा रिपोर्ट सुरक्षित रख ली गई है। पुलिस सूत्रों ने आगे बताया कि श्रद्धा हत्याकांड की तर्ज पर दिल्ली पुलिस जांच करेगी। फोरेंसिक जांच के आधार पर सबूत जुटाए जा रहे हैं।

5 महीने से बहन के साथ रह रही थी निक्की

वहीं हत्या से ठीक पहले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है। हरियाणा की रहने वाली निक्की यादव दिल्ली के उत्तम नगर में किराए के घर में पर रहती थी। उसमें लगे सीसीटीवी कैमरों में सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि करीब एक बजे निक्की छत पर जाती दिख रही थी। निक्की पिछले पांच महीने से अपनी एक बहन के साथ इस फ्लैट में रह रही थी और आरोपि साहिल गहलोत उससे नियमित रूप से मिलने आता था।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें