BNP NEWS DESK । Voter registration in Varanasi निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 1 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में एसआईआर-2026 के अंतर्गत सभी बूथों पर मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया है। इसी के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने आर्य महिला इंटर कालेज में दीप प्रज्ज्वलित कर मतदाता रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मतदाता www.voters.eci.gov.in या ECINET मोबाइल एप पर देख सकते हैं। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी मतदाताओं से अपील किया है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम देख लें।
Voter registration in Varanasi अब नए मतदाता और नाम कटे मतदाता आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्यों में लगे सभी कार्मिकों को नो मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस जारी करने, दावे और आपत्तियों व नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने संबंधी कार्यों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
राजनीतिक दलों को सूची की वितरित
जिलाधिकारी ने तहसील सदर स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को विधानसभावार मतदाता सूची का वितरण किया। उन्होंने राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को इसके बाद की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी और सभी से सहयोग करने का अनुरोध किया। नो मैपिंग वाले मतदाताओं को ईआरओ/एईआरओ द्वारा नोटिस जारी कर 27 फरवरी तक सुनवाई की कार्यवाही की जाएगी।
किसी भी माध्यम से देख सकते हैं नाम
एसआईआर के बाद जारी मतदाता सूची आप किसी भी माध्यम से देख सकते हैं। सूची बीएलओ के पास उपलब्ध है। मतदाता www.voters.eci.gov.in या ECINET मोबाइल एप पर देख सकते हैं। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी मतदाताओं से अपील किया है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम देख लें। नाम नहीं है तो आवश्यक प्रक्रिया के तहत फार्म छह, छह क, सात व आठ भरकर अपने नाम जोड़वा लें।
नोटिस के बाद देने होंगे ये साक्ष्य
केंद्र या राज्य सरकार अथवा किसी सरकारी निगम के कर्मचारी व पेंशनभोगी का पहचान पत्र या पेंशन पत्र, एक जुलाई 1987 से पहले जारी कोई सरकारी पहचान पत्र, आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, पासपोर्ट, मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय द्वारा जारी हाईस्कूल या अन्य शैक्षिक प्रमाणपत्र, स्थायी निवास प्रमाणपत्र, वन अधिकार प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र (एससी./एसटी/ओबीसी या अन्य), राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण से संबंधित प्रमाण, राज्य या स्थानीय निकाय द्वारा तैयार किया गया परिवार रजिस्टर, सरकार द्वारा जारी भूमि या मकान आवंटन प्रमाणपत्र शामिल है।
सर्वाधिक मतदाता हटे कैंट से
जिले में विधानसभावार एसआईआर की स्थिति की बात करें तो सर्वाधिक एएसडी मतदाता कैंट विधानसभा क्षेत्र में मिले हैं। इस बार कैंट से 1,12,386 मतदाता सूची से हटाए गए हैं।
इसी प्रकार उत्तरी से 1,11,457 मतदाता के नाम हटे हैं। सबसे कम मतदाता जनपद के अजगरा विधानसभा क्षेत्र से 35,961 हटाए गए हैं। ये साक्ष्य के साथ उपस्थित होंगे तो नए सिरे से वोटर बन सकेंगे। लोगों को दावा आपत्ति के लिए निर्वाचन आयोग ने 210 एईआरओ की तैनाती की है।















Discussion about this post