• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, June 5, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home प्रदेश यूपी

वाराणसी में दबे पड़े हैं कई मंदिरों के अवशेष, कई का अस्तित्व तक मिट गया

वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर अकेला नहीं है, जहां सनातनी आस्था केंद्र का प्रमाण मिल रहा हो

BNPNEWS by BNPNEWS
May 18, 2022
in यूपी
Reading Time: 1 min read
0
वाराणसी में दबे पड़े हैं कई मंदिरों के अवशेष, कई का अस्तित्व तक मिट गया
63
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। Gyanvapi in Varanasi वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर अकेला नहीं है, जहां सनातनी आस्था केंद्र का प्रमाण मिल रहा हो। काशी में ही ऐसे अनेक स्थल हैं, जिनकी बुनियादों और खंडहरों पर मस्जिदों और दरगाहों के कंगूरे चमक रहे हैं। हर ओर जहां देखो मस्जिदें हैं या मजार। बकरिया कुंड का यह इलाका देखकर कौन विश्वास करेगा कि कभी यह मंदिरों और बौद्ध विहारों से भरपूर काशी का प्राचीन ‘बालार्क’ क्षेत्र हुआ करता था! ऊंचे टीले पर बना मछोदरी का ओंकारेश्वर मंदिर कब्रिस्तान से घिरा हुआ है। भारतरत्न शहनाईवादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां दालमंडी के हड़हा सराय के पास जहां रहते थे, वहां के हाटकेश्वर महादेव का मंदिर और अस्थि प्रक्षेप तीर्थ लुप्त हो गए हैं। ये तथ्य उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान द्वारा शीघ्र प्रकाश्य पुस्तक ‘नमामि काशी – काशी विश्वकोश’ में वर्णित हैं।
इस पुस्तक को प्रकाशित कर रहे भाषा संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष राजनारायण शुक्ल के अनुसार इस पुस्तक के एक खंड – ‘टूटते और बनते रहे मंदिर’ में बताया गया है कि काशी के बहुत से मंदिर, तीर्थ और तपस्थलियां आज मूल स्थानों पर नहीं हैं। कई का अस्तित्व तक मिट गया है। मुस्लिम आक्रांताओं के काल में मंदिरों का बार-बार विध्वंस होने से उनसे रिक्त हुए स्थानों पर और उन्हीं खंडहरों व मलबों के ऊपर मोहल्ले और मकान बसते गए। जिन क्षेत्रों में मुस्लिम बस्तियां बसीं, वहां दोबारा इन मंदिरों का पुनर्निर्माण कठिन से कठिनतर होता गया। देव मूर्तियों को आतताई नजरों से बचाने के लिए धर्मप्राण भक्त मंदिरों की स्थापना घरों की चहारदीवारी के भीतर ही करने को विवश हो गए। काशी विश्वनाथ कॉरीडोर के निर्माण के दौरान बीते बरसों में मकानों के भीतर जो भव्य मंदिर मिले हैं, उनमें ज्यादातर आपको इसी काल के मिलेंगे।
पुस्तक के लेखक विमल मिश्र कहते हैं 11वीं सदी में महमूद गजनवी से लेकर अहमद नियालत्गिन, मोहम्मद गोरी व उसके ‌सिपहसालार कुतुबुद्दीन ऐबक, अलाउद्दीन खिलजी, फिरोजशाह तुगलक, महमूद शाह, सिकंदर लोदी (1400 ईस्वी), बहलोल लोदी, जौनपुर के शरकी बादशाहों, शाहजहां व औरंगजेब के मुगल शासनकाल और उसके बाद भी काशी के देव मंदिरों की दुर्दशा होती रही। अकेले 1194- 97 के दौरान कुतुबुद्दीन ऐबक ने काशी आक्रमण में राजघाट के किले के साथ 1000 मंदिर तोड़ डाले और उनकी अपार संपत्ति 1400 ऊंटों पर लादकर मोहम्मद गोरी को भेज दी। धर्मांतरण की प्रक्रिया इसी समय शुरु हुई बताई जाती है। 13वीं शताब्दी में अलाउद्दीन खिलजी ने एक बार फिर 1000 मंदिरों का विध्वंस कर डाला। इस काल में सिर्फ दो मंदिरों के ही बनने के स्पष्ट प्रमाण मिले हैं। 1296 ईस्वी में ‌विश्वेश्वर के सामने पद्मेश्वर नामक मंदिर, जो पद्म नामक साधु ने बनवाया और 1302 ईस्वी में मणिकर्णिकेश्वर का मंदिर, जो वीरेश्वर का निर्माण है।
विश्वेश्वर के मं‌दिर का निर्माण राजा टोडरमल ने और बिंदुमाधव के मंदिर का निर्माण महाराज मानसिंह ने करवाया, जिन्हें कृत्तिवासेश्वर और काशी के बाकी मंदिरों के साथ औरंगजेब ने एक बार फिर तुड़वा दिया। इनमें विश्वेश्वर, बिंदुमाधव और कृत्तिवासेश्वर मंदिरों की जगह मस्जिदें बनवा दी गईं। इससे पहले शाहजहां ने 76 ‌निर्माणाधीन मंदिर ध्वस्त करा डाले थे। औरंगजेब के काल में तो यह नौबत थी कि काशी में 20 साबुत मंदिरों को खोज पाना भी मुश्किल हो गया। उसने तो काशी का नाम ही बदलकर ‘मोहम्मदाबाद’ रख डाला था। धर्म की दृष्टि से ये 500 वर्ष काशी के लिए बहुत कठिन थे। यह वह काल था, जब संन्यासियों को दीक्षा देने वाले अधिकारी तक खोजने से नहीं मिलते थे।
पुस्तक के अनुसार फिरोजशाह तुगलक के शासनकाल में काशी में बनी ज्यादातर मस्जिदें तोड़े गए इन्हीं मंदिरों के ध्वंसावशेषों पर, या उनकी निर्माण सामग्री से बनीं। इन स्थानों में पहली मस्जिद विश्वेश्वर के मंदिर के स्थान पर बनी। इसे आज ‘रजिया मस्जिद’ के नाम से जाना जाता है। 1447 ईस्वी में बनी जौनपुर की ‘लाल दरवाजा मस्जिद’ में पद्मेश्वर मंदिर का शिलालेख आज तक मौजूद है। औरंगजेब ने विश्वेश्वर मंदिर की जगह ज्ञानवापी मस्जिद बनवाई, जिसकी पश्चिम ओर की दीवारों में मंदिर के गत वैभव के ‌चिह्न आज भी देखे जा सकते हैं। इसे ही आज श्रृंगार गौरी के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा बिंदुमाधव और हरतीरथ के कृतिवासेश्वर मंदिरों को तोड़कर ‘धरहरे वाली मस्जिद’ और ‘आलमगीरी मस्जिद’ बनीं।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

  Chinese Manjha
यूपी

चाइनीज मांझा ने रेता बाइक सवार अध्यापक का गला

December 11, 2025
SIR Varanasi
यूपी

मृतक समेत अन्य 5,93,539 मतदाताओं का नाम कटना तय

December 11, 2025
भारत सुरक्षा परिषद के वार्षिकोत्सव समारोह में बनारस  श्री, बनारस रत्न, साहित्य भूषण अवार्ड
यूपी

भारत सुरक्षा परिषद के वार्षिकोत्सव समारोह में बनारस  श्री, बनारस रत्न, साहित्य भूषण अवार्ड

December 7, 2025
Next Post
वाराणसी में कंगना रनौत : फिल्म धाकड़’ का थीम सांग ‘तू है धाकड़’ वाराणसी में रिलीज

वाराणसी में कंगना रनौत : फिल्म धाकड़’ का थीम सांग 'तू है धाकड़' वाराणसी में रिलीज

वाराणसी ज्ञानवापी मस्जिद केस : शनिवार से होगी एडवोकेट कमिश्नर की कार्यवाही

वाराणसी ज्ञानवापी केस : 19 मई को सर्वे की रिपोर्ट दाखिल करेंगे विशेष एडवोकेट कमिश्नर

दिल्ली की कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद पर भी विवाद, 27 हिंदू-जैन मंदिर तोड़कर बनाने का दावा

दिल्ली की कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद पर भी विवाद, 27 हिंदू-जैन मंदिर तोड़कर बनाने का दावा

Discussion about this post

Recommended

T-20 Disabled Cricket Tournament

धन्यवाद ट्रॉफी : बंगाल ने जीता ट्रॉफी व उत्तर प्रदेश ने जीता दिल

टैक्सटाइल सेक्टर पर जीएसटी : महंगाई से पेट भरना मुश्किल था 1 जनवरी 2022 से तन ढकना भी हो जाएगा महंगा

टैक्सटाइल सेक्टर पर जीएसटी : महंगाई से पेट भरना मुश्किल था 1 जनवरी 2022 से तन ढकना भी हो जाएगा महंगा

4 years ago
stock market

अमेरिकी चुनाव परिणाम के बाद बाजार में बढ़त जारी

Bharat Vikas Parishad

भारत विकास परिषद सत्यम द्वारा संस्कृत सप्ताह के समापन एवम पारिवारिक मिलन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

दो माह में बनारस देश का पहला होगा गार्वेज फ्री सिटी

जेष्ठ माह के चौथे बढ़े मंगलवार को मनसापूरण हनुमान श्रृंगार

गंगा दशहरा पर गंगा के अविरल-निर्मल स्‍वरुप के लिए किया आवाह्न

हिमाचल में हिमपात, वर्षा व ओलावृष्टि से तापमान में 11.7 डिग्री तक गिरावट

Trending

madhyamik shiksha parishad
News

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार

by BNPNEWS
June 1, 2026
0

BNP NEWS DESK। madhyamik shiksha parishad  माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026...

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

June 2, 2026
Birds Find Shelter

बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

June 1, 2026
Biomining

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

May 26, 2026
Shri Kashi Vishwanath Dham

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

May 26, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार
  • सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन
  • बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?