केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार व्यापारियों को विधान परिषद और राज्यसभा में भेजें और बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर नकेल कसे : संदीप बंसल

SHARE:

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद वाराणसी द्वारा आयोजित मंडलीय वयापारी पंचायत के अवसर पर संगठन के रास्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने काशी, जौनपुर, मिर्जापुर, चंदौली से आये संगठन के पदाधिकारियो को संबोधित कर रहे थे। संदीप बंसल ने पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाये जिससे 25 से 30 रुपये तक दाम कम हो जायेगा जिससे महंगाई पर कंट्रोल लगेगा। संदीप ने मंडी शुल्क को वापस लेने की मांग करते हुए व्यपारियों को अवैतनिक टैक्स कलेक्टर बताते हुए व्यापारियों को सम्मान जनक पेंशन देने की मांग की। नेशनल प्रेसीडेंट संदीप बंसल ने कहा कि बाल दिवस, शिक्षक दिवस, अभिवावक दिवस और दूसरे दिवस को मनाती है लेकिन रेवन्यू देने वाले व्यपारियो का व्‍यापारी दिवस नहीं मनाती है अतः हमारी मांग है कि व्‍यापारी दिवस साल में एक बार मनाया। संन्दीप ने मांग रखते हुए कहा कि शिक्षकों की भांति विधान परिसद में और राज्य सभा में सीट आरक्षित हो। कारोना में व्यापारियों में जी जान से समाज की सेवा बिना अपनी आर्थिक की परवाह किये बिना ऐसे व्यपारियों को केंद्र और राज्य सरकार भामा शाह पुरस्कार से सम्मानित करें। उन्होंने कहा कि मैं अपने नाम के आगे व्‍यापारी लगता हूं वयापारी समाज भी अपने नाम के आगे व्‍यापारी लगाये अपने वाहनों पर व्‍यापारी का स्टीकर लगाये वकीलों की ,डॉक्टरों की भांति तो वो दिन दूर नही की की डॉक्टर साहब,वकील साहब, मास्टर साहब, कलेक्टर साहब की भांति व्‍यापारी भी साहब कहलाने लगेगा। इस अवसर पर जौनपुर,से पधारे जिला अध्यक्ष स्वर्ण जायसवाल, चंदौली के जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, गाजीपुर से पधारे रमेश जायसवाल इत्यादि मौजूद रहे। सभा का कुशल संचालन बनारस के प्रभारी और महानगर अध्य राकेश जैन और महामंत्री राम भरत ओझा,संजय जायसवाल, राजू बाजोरिया, महेश गुप्ता,अशोक जैन,गौरव सोनी,चिंतित बनारसी मौजूद थे। वयापारी पंचायत के विशिष्ट अथिति मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष राकेश जैन द्वारा दिया गया।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather