SIR–2026 का विशेष अभियान दिवस रव‍िवार को

SHARE:

SIR–2026

BNP NEWS DESK। SIR–2026 जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अन्तर्गत दावा एवं आपत्ति अवधि में अधिक से अधिक संख्या में पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में सम्मिलित कराने तथा मतदाता सूची को शुद्ध करने के उद्देश्य से दावा एवं आपत्ति प्राप्त किये जाने हेतु चार विशेष अभियान दिवस आयोजित कराये जाने के निर्देश दिये गये है।

SIR–2026  इन निर्देशों के क्रम में पूर्व में 11 जनवरी, 18 जनवरी तथा 31 जनवरी को विशेष अभियान दिवस आयोजित किये गये थे। इसी कड़ी में 22 फरवरी, आज रविवार को जनपद के समस्त मतदेय स्थलो पर चौथा विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जा रहा है।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि इस विशेष अभियान दिवस को सफल बनाने के लिए समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीककरण अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं कि विशेष अभियान दिवस में प्रत्येक मतदेय स्थल पर प्रातः 10.30 बजे से अपराह्न 1.30 तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहेंगे।

सभी बीएलओ के पास 6 जनवरी, 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची तथा पर्याप्त संख्या में सभी प्रकार के फार्म यथा 6, 6A, 7 एवं 8 उपलब्ध रहेंगे। विशेष अभियान में प्रत्येक मतदान केन्द्र पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था होगी जहां मतदाताओं को फार्म भरने में सहायता प्रदान की जाएगी। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट(बीएलए) अभियान तिथि की जानकारी देते हुए उनसे सहयोग प्राप्त किया जाएगा। SIR–2026

सभासदों, ग्राम प्रधानों एवं स्वयंसेवकों का भी नियमानुसार सहयोग लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त विशेष अभियान दिवस के पर्यवेक्षण हेतु समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को भ्रमणशील रहते हुए विशेष अभियान को सफल बनाये जाने के निर्देश दिये गये है। जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने समस्त नागरिकों से अपील की है कि विशेष अभियान दिवस 22 फरवरी आज रविवार को अपने बूथ पर जाकर अपना तथा अपने परिवार सदस्यों के नाम 6 जनवरी, 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची में अवश्य जाँच लें।

यदि किसी पात्र सदस्य का नाम मतदाता सूची में अंकित नहीं है अथवा ऐसे सदस्य जिनकी आयु 01 जनवरी, 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी हो, उनका भी फार्म 6 घोषणा पत्र सहित भरवाकर अपने बूथ लेवल अधिकारी को उपलब्ध करा दें अथवा ECINET मोबाइल एप्लीकेशन या voters.eci.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन भी आवेदन किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त आलेख्य मतदाता सूची में अंकित अपनी प्रविष्टि में किसी भी त्रुटि को सुधारने के लिए फार्म 8 भरा जा सकता है। SIR–2026

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें