BNP NEWS DESK। Ramlala play Holi वसंत पंचमी से रंगों का त्योहार प्रारंभ हो गया। राम मंदिर में रामलला को लाल रंग का गुलाल लगाया गया। अब नित्य 40 दिन तक रामलला को विविध रंगों का अबीर-गुलाल लगाया जाएगा। भगवान को अर्पित गुलाल को अर्चक व भक्त भी लगाते रहेंगे। रंगभरी एकादशी से यह उत्सव और भी विस्तार लेगा। शृंगार के समय आराध्य को विशिष्ट भोग भी अर्पित किया जाता रहेगा।
Ramlala play Holi रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह दूसरी होली होगी। राम मंदिर में इस बार खास उत्सव मनाने की योजना है। भक्तों की ओर से भेजा गया गुलाल उन्हें अर्पित किया जाता है।
वसंत पंचमी के अवसर पर विधिवत भगवान की पूजा की गई। पहले अभिषेक हुआ और शृंगार के समय रामलला के कपोल पर रंग बिरंगा गुलाल लगाया गया।
इसी गुलाल को बाद में अर्चकों ने भी एक दूसरे को लगाया। एक अर्चक ने बताया कि अब शृंगार में नित्य भगवान को गुलाल अर्पित किया जाएगा। इस बार 14 मार्च को रंग खेला जाएगा। ट्रस्टी डा. अनिल कुमार मिश्र कहते हैं कि भगवान को गुलाल लगा कर रंगों के उत्सव का श्रीगणेश हो गया है।
सामान्य हुए दर्शनार्थी, कल से घट सकती है दर्शन अवधि
राम मंदिर में आराध्य के दर्शन के लिए नित्य आ रहे दर्शनार्थियों की संख्या अब सामान्य स्तर पर पहुंच गई है। यद्यपि अभी श्रद्धालु चले ही आ रहे हैं, परंतु गत सप्ताह भर से अयोध्या में उमड़ा रहा आस्था का ज्वार थोड़ा थम गया है।
मंगलवार को सुबह तो भीड़ उमड़ी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ कम होती गई। इस कारण अब दर्शन अवधि पूर्ववत करने पर विचार हो रहा है। बीते कुछ दिनों से जिस तरह अयोध्या में महाकुंभ से श्रद्धालुओं का आने का क्रम शुरू हुआ था, उससे दर्शन से जुड़ी व्यवस्थाएं फिर से दुरुस्त करनी पड़ी थीं। Ramlala play Holi
राम मंदिर में दर्शन अवधि बढ़ा कर 18 घंटे कर देनी पड़ी। सूत्रों का कहना है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों व सुरक्षा अधिकारियों के बीच मंथन भी हुआ है, लेकिन अंतिम निर्णय बुधवार की संख्या को देखते हुए लिया जाएगा।
अब मंदिर सुबह साढ़े छह बजे खोल कर रात दस बजे बंद किया जा सकता है। अभी सुबह पांच बजे से रात 11 बजे तक दर्शन चल रहा है और दोपहर में बंदी केवल औपचारिक रह गई है।
Discussion about this post