President Election 2022:  द्रोपदी मुर्मू के लिए पहले प्रस्‍तावक बने पीएम नरेंद्र मोदी

SHARE:

NDA presidential candidate Draupadi Murmu

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। NDA presidential candidate Draupadi Murmu राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए की कैंडिडेट द्रोपदी मुर्मू 24 जून को अपना नॉमिनेशन दाखिल किया। द्रोपदी मुर्मू ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों ओर भाजपा व एनडीएम शासित राज्‍यों के सीएम की उपस्थिति में राष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले प्रस्तावक हैं।

विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 27 जून को नामांकन दाखिल करेंगे। केंद्र ने यशवंत सिन्हा को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का ‘जेड ‘श्रेणी की सिक्योरिटी दी है। राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होना है, जबकि रिजल्ट 21 जुलाई का आएगा। यशवंत सिन्हा को विपक्ष ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए संयुक्त उम्मीदवार बनाया है। 64 साल की द्रौपदी मुर्मू संथाल आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। उनका जन्म ओडिशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में 20 जून, 1958 को हुआ था।

अगर द्रोपदी मुर्मू चुनाव जीत जाती हैं, तो वह भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति और इस पद पर काबिज होने वाली दूसरी महिला होंगी। राष्ट्रपति पद के लिए मतदान 18 जुलाई को होगा। वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

  • पीएम मोदी होंगे द्रौपदी मुर्मू के पहले प्रस्तावक-
    नामांकन के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले प्रस्तावक हैं। इसके अलावा बीजेपी प्रेसिडेंट नड्डा सहित पार्टी के अन्य शीर्ष नेता भी प्रस्तावकों में शामिल रहे। द्रौपदी मुर्मू के गृह राज्य ओडिशा से सत्ताधारी बीजू जनता दल के दो वरिष्ठ मंत्री भी इस दौरान मौजूद रहे। उल्लेखनीय हो कि बीजद प्रमुख और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन किया है।
  • देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी मुर्मू-
    बताते चले कि राष्ट्रपति पद के लिए मतदान 18 जुलाई को होना है। 23 जुलाई को वोटों की गिनती होगी। विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है। वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। एनडीए के पास जीत के लायक पर्याप्त मत होने की बात कही जा रही है। ऐसे में द्रौपदी का दावा ज्यादा मजबूत है। द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति बनेंगी। बता दें कि प्रतिभा देवी सिंह पाटिल देश की पहली महिला राष्ट्रपति थीं।
BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें