BNP NEWS DESK। elections in west bengal 2026 बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राज्य के सियासी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली पार्टी ‘आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन’ (एआईएमआईएम) ने हुमायूं कबीर की पार्टी के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया है।
शुक्रवार तड़के पार्टी की ओर से आधिकारिक घोषणा की गई कि आगामी चुनावों में ‘मीम’ किसी भी दल के साथ गठबंधन किए बिना अकेले मैदान में उतरेगी।
वीडियो सामने होने पर भड़के ओवैसी
खबरों के मुताबिक, हुमायूं कबीर का स्टिंग वीडियो को तृणमूल द्वारा सार्वजनिक करने के बाद ओवैसी ने यह कड़ा कदम उठाया है। एआईएमआईएम ने इंटरनेट मीडिया पर जारी एक बयान में स्पष्ट किया कि वे ऐसी किसी भी विचारधारा या बयान का समर्थन नहीं करते, जिससे मुस्लिमों के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचे। इसी के चलते गठबंधन को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया। elections in west bengal 2026
हुमायूं कबीर की प्रतिक्रिया
गठबंधन टूटने पर हुमायूं कबीर ने संतुलित रुख अपनाते हुए कहा, “ओवैसी साहब अपना फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं। मैं व्यक्तिगत तौर पर उनका सम्मान करता हूं, इसलिए इस विषय पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। elections in west bengal 2026
















Discussion about this post