• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home विशेष धर्म

वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में पहले दिन चार तहखानों की हुई वीडियोग्राफी, दीवारों की बनावट देखी

6. तीन कमरों के ताले खुले, एक का ताला तोड़ा गया, सभी पक्षों ने किया सहयोग

BNPNEWS by BNPNEWS
May 14, 2022
in धर्म
Reading Time: 1 min read
0
वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में पहले दिन चार तहखानों की हुई वीडियोग्राफी, दीवारों की बनावट देखी

ञानवापी शृंगार गौरी प्रकरण में मुकदमा सुनने योग्य है या नहीं

46
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। Varanasi Gyanvapi Masjid ज्ञानवापी परिसर में शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एडवोकेट कमिश्नर की पहले दिन की कार्यवाही पूरी हुई। तहखाने के तीन कमरों के ताले खोले गए, जबकि दशकों से बंद होने और जंग लग जाने के कारण एक का ताला नहीं खुला तो उसे तोड़ा गया। एडवोकेट कमिश्नर अजय कुमार मिश्र, विशेष एडवोकेट कमिश्नर विशाल सिंह, सहायक एडवोकेट कमिश्नर अजय प्रताप सिंह समेत वादी और प्रतिवादी पक्ष के 52 लोगों के साथ कार्यवाही के लिए टीम सुबह आठ बजे ज्ञानवापी परिसर में प्रवेश कर गई थी। कार्यवाही के दौरान दीवारों की बनावट देखी गई और तहखानों के अंदर कोने-कोने की वीडियोग्राफी करने के साथ सौ से अधिक तस्वीरें ली गईं। कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक करीब चार घंटे चली।
दीवारों व खंभों की बनावट देखी
पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में टीम ने दीवारों व खंभों की बनावट की शैली को भी करीब से देखा और साक्ष्यों को कैमरे में कैद किया। तहखाने में अंधेरा होने की वजह से टार्च की व्यवस्था की गई थी। सीलन और दुर्गंध से भरे तहखाने में एक-एक कर टीम के सदस्यों ने प्रवेश किया। इस दौरान ज्ञानवापी परिसर को पूरी तरह खाली कराकर सुनिश्चित किया गया था कि कोई भी बाहरी व्यक्ति मौजूद न रहे। आसपास का पूरा क्षेत्र जहां सील रहा, वहीं करीब आने वालों को पूछताछ के बाद हिदायत देकर लौटा दिया गया। कार्यवाही शुरू होने से पहले ही टीम के सभी सदस्यों का मोबाइल फोन बाहर ही रखवा दिया गया था। तहखानों में कमल व स्वस्तिक की बनावट मिलने की बात सामने आई है। हालांकि, प्रतिवादी पक्ष के अधिवक्ता तौहीद खां ने उसे ईंट पत्थर के निर्माता का ब्रांड बताया है।
आज भी जारी रहेगी कार्यवाही
एडवोकेट कमिश्नर की कार्यवाही रविवार को भी जारी रहेगी। इस दिन ज्ञानवापी परिसर के प्रथम तल पर स्थित मस्जिद के अंदर व बाहर की दीवारों की वीडियो व फोटोग्राफी कराई जाएगी।
तहखाने में सांप मिलने की चर्चा
ज्ञानवापी परिसर के वर्षों से बंद तहखानों का सर्वे और वीडियोग्राफी की जानी थी, लिहाजा टीम टार्च लेकर गई थी। इसके अलावा ताला तोडऩे वाले, सफाईकर्मियों व वन विभाग की टीम को भी बुलाया गया था। कार्यवाही करने वाली टीम को आशंका थी कि तहखानों में जहरीले जीव मिल सकते हैं। तहखाने में सांप मिलने की बात सामने आई, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।
एक किलोमीटर के दायरे में 2000 पुलिसकर्मी
अदालत के सख्त रुख के बाद प्रशासन ने तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। ज्ञानवापी परिसर के एक किलोमीटर के दायरे में करीब 2000 पुलिसकर्मी व पीएसी के जवान तैनात थे। ज्ञानवापी परिसर से लगभग एक किलोमीटर पहले ही बैरिकेडिंग करके सभी को रोक दिया गया था। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि अदालत के फैसले के अनुरूप कार्यवाही की गई है। शेष कार्यवाही रविवार को पूरी की जाएगी। अदालत के निर्देशानुसार कार्यवाही की पूरी प्रक्रिया को गोपनीय रखा जा रहा है।
बाबा के भक्तों को गेट नंबर-1 से प्रवेश मिला
ज्ञानवापी मस्जिद के पश्चिमी द्वार के बेसमेंट का सर्वे शनिवार दोपहर 12 बजे तक पूरा कर लिया गया। अब शेष क्षेत्रों और बेसमेंट के सर्वे की कार्यवाही रविवार को की जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से आसपास के घरों और छतों पर सुरक्षाबलों की तैनाती सुबह सात बजे ही कर दी गई थी। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजन के लिए आस्थावानों को गेट नंबर-1 से प्रवेश कराया गया, जबकि ज्ञानवापी के पास मौजूद गेट नंबर चार को पूरी तरह से बाहरी लोगों के लिए बंद कर दिया गया।
सौहार्दपूर्ण वातारण में कार्यवाही
अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के वकील रईस अहमद ने कहा कि कमीशन की कार्यवाही सौहार्दपूर्ण वातावरण में आंशिक रूप से (लगभग 50 प्रतिशत) संपन्न हुई है। सभी का पूरा सहयोग मिला। मंदिर पक्ष के अधिवक्ता सुधीर त्रिपाठी व सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने कहा कि किसी पक्ष ने कोई अवरोध उत्पन्न नहीं किया। कार्यवाही सुचारु रूप से संपन्न हो, इसके लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा से लेकर मौके पर लाइट, सफाईकर्मियों आदि की उचित व्यवस्था की गई थी।
जैसा सोचा, वैसा ही मिल रहा
ज्ञानवापी परिसर प्रकरण में याचिका दाखिल करने वाली महिलाओं के पैरोकार डा. सोहन लाल आर्य ने बताया कि जैसा सोचा गया था, जितनी कल्पना की गई थी, वैसे ही साक्ष्य मिले हैं।
यह है प्रकरण
दिल्ली की रेखा सिंह समेत वाराणसी की मंजू व्यास, रेखा पाठक, सीता साहू व लक्ष्मी देवी ने 18 अगस्त, 2021 को सिविल जज की अदालत में याचिका दाखिल कर ज्ञानवापी परिसर स्थित मां शृंगार गौरी के दैनिक दर्शन-पूजन व देवी-देवताओं के विग्रहों को संरक्षित करने की मांग की थी। अदालत ने इस संबंध में एडवोकेट कमिश्नर की कार्यवाही का आदेश दिया था। इस आदेश के परिप्रेक्ष्य में कमीशन क कार्यवाही की जा रही है।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

  Simhastha Kumbh
धर्म

29 नवंबर को पुष्य नक्षत्र व अमृत योग के महासंयोग में होगा सिंहस्थ कुंभ का ध्वजारोहण

July 5, 2026
Amarnath Cave
धर्म

श्री अमरनाथ गुफा के आसपास बढ़ रही तपिश

June 12, 2026
बृहन्महाराष्ट्र मंडळ ने किया वेद मूर्ति का अभिनंदन
धर्म

बृहन्महाराष्ट्र मंडळ ने किया वेद मूर्ति का अभिनंदन

December 7, 2025
Next Post
भारत ने इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर पहली बार थॉमस कप ट्रॉफी जीती

भारत ने इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर पहली बार थॉमस कप ट्रॉफी जीती

जनता के साथ कांग्रेस का संपर्क टूट गया है, उसे फिर से जोड़ना है : राहुल गांधी

जनता के साथ कांग्रेस का संपर्क टूट गया है, उसे फिर से जोड़ना है : राहुल गांधी

वाराणसी ज्ञानवापी मस्जिद केस : शनिवार से होगी एडवोकेट कमिश्नर की कार्यवाही

वाराणसी ज्ञानवापी मस्जिद के तहखाने के कुछ हिस्से में भरा मिला मलबा, 17 मई को अदालत में रिपोर्ट पर होगी सुनवाई

Discussion about this post

Recommended

UP MLC election2022 : वाराणसी में बृजेश सिंह का पर्चा वापस, अब अन्नपूर्णा सिंह समेत तीन प्रत्याशी मैदान में

UP MLC election2022 : वाराणसी में बृजेश सिंह का पर्चा वापस, अब अन्नपूर्णा सिंह समेत तीन प्रत्याशी मैदान में

4 years ago
covid command control center

डाउनलोड करिए ‘वोटर हेल्पलाइन एप’, आनलाइन देखिए मतदाता सूची में नाम

5 years ago
Ram Navami

भीड़ बढ़ने पर रामनवमी में भी लागू होगा महाकुंभ का फार्मूला

4 months ago
Ekadashi

वाराणसी में रंगभरी एकादशी पर गुलाल से सराबोर चिता भस्म की होली

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?