यूपी में नाइट कर्फ्यू खत्म, राज्य में कोरोना से जुड़ीं सभी पाबंदियां हटीं

SHARE:

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क।  Night curfew ends in UP उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना के केस कम होते ही नाइट कर्फ्यू को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। अब कोई पाबंदी नहीं रहेगी। 25 दिसंबर 2021 को सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर शुरू होने पर रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाया था। हालांकि, 13 फरवरी से कर्फ्यू में एक घंटे की ढील दी गई थी।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि अब प्रदेश में रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक लगने वाले नाइट कर्फ्यू को खत्म कर दिया गया है। यह निर्देश आज रात से ही लागू होगा। वहीं मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने सभी कार्यालय पहले की तरह 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने के निर्देश दिए हैं। अब शादी-विवाह में भी मेहमानों की संख्या को लेकर भी कोई पाबंदी नहीं रहेगी।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें