लखनऊ में आरएसएस की शाखा पर मुस्लिम युवकों ने किया पथराव

SHARE:

RSS branch

BNP news desk।  RSS branch चिनहट में छोहरिया माता मंदिर के पास राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की शाखा पर कुछ अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया। इस मामले में शाखा का संचालन करने वाले युवराज प्रजापति ने एक नामजद समेत आठ-दस मुस्लिम युवकों पर पथराव करने का आरोप लगाते हुए चिनहट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

RSS branch  युवराज प्रजापति के मुताबिक शनिवार शाम करीब छह बजे आदर्श विद्या मंदिर स्कूल, छोहरिया माता मंदिर परिसर में भगवा झंडा लगाकर लगाकर शाखा का संचालन किया जा रहा था। इस बीच मुहल्ले में रहने वाला शाकिब अपने आठ-10 साथियों के साथ पहुंचा। स्वयं सेवकों से गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर पथराव कर दिया।

घटना से शाखा और मुहल्ले में भगदड़ मच गई। इसके बाद शाकिब और उसके साथी धमकी देते हुए भाग निकले। युवराज के मुताबिक आरोपितों के हमले से स्वयं सेवक और स्थानीय लोगों में भय है। वह शाखा न लगाने की धमकी दे रहे हैं। एसीपी विभूतिखंड अनिद्य विक्रम सिंह ने बताया कि एक नामजद समेत आठ से 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। RSS branch

हमलावरों ने कहा शाखा नहीं चलने देंगे

युवराज का आरोप है कि हमलावरों ने धमकी दी कि वह शाखा नहीं चलने देंगे। शाखा अगर मुहल्ले में लगी तो वह हमला करेंगे। युवराज के मुताबिक धमकी और पथराव से स्वयं सेवकों के साथ ही पूरे मुहल्ले के लोग डरे हुए हैं।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें