मालगोदाम में शिफ्ट होगी दवा और सराफा मंडी

SHARE:

market shift

 BNP NEWS DESK। market shift रिंग रोड, फोर लेन, सिक्स लेन बनाने के बाद भी शहर में जाम की समस्या बनी हुई है। इसके पीछे तेजी से बढ़ती वाहनों की संख्या के अलावा अतिक्रमण व प्रमुख मंडियां शहर के बीच होना प्रमुख कारण माना जा रहा है। इसे देखते हुए नगर निगम सप्तसागर दवा मंडी व सराफा मंडी को मालगोदाम परिसर में शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है। दवा व्यवसायी इसके लिए तैयार भी है।
market shift   कैंट स्टेशन के पास लहरतारा मार्ग पर स्थित मालगोदाम में करीब साढ़े सात एकड़ में हैं। इस भूमि पर वर्षों से अवैध कब्जा था। निगम करीब चार एकड़ भूमि खाली करा चुका है। शेष साढ़े तीन एकड़ भूमि भी खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निगम ने खाली करा कर इस भूमि पर दवा या अन्य मंडी स्थापित करेगा।

सप्तसागर में पूर्वांचल की सबसे बड़ी दवा मंडी है। इसके गली में होने से तमाम व्यवसायी सड़क पर ही वाहन खड़े कर मंडी में चले जाते हैं। इससे शहर की व्यस्ततम सड़क पर लगभग हमेशा ही जाम लगा रहता है। इसे देखते हुए निगम शहर के मध्य में स्थापित मंडी को दूसरे स्थान स्थानांतरित करने की योजना बना रहा है। इसके अलावा निगम अन्य भूमि-भवन भी चिह्नित कर रहा है।

एक साल में इन संपत्तियों पर निगम ने लिया अपना कब्जा

-22 जुलाई 2023 : कैंट स्टेशन के सामने परेड कोठी स्थित 3326 वर्ग फीट जमीन।
-11 फरवरी 2023 : पशु चिकित्सालय (सेनपुरा) में अवैध रूप से कब्जा जमाए सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी से खाली कराया आवास।
30 जुलाई 2024 : सारंग तालाब के पास 4.75 बीघा भूमि।
02 अगस्त :2024 फुलवरिया में 9550 वर्गमीटर भूमि।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें