ब्रिटेन में मधुस्मिता जेना दास ने साड़ी में मैराथन पूरी की

SHARE:

BNP NEWS DESK। Madhusmita Jena Das UK में रहने वाली भारतीय मूल की एक उड़िया महिला ने संबलपुरी साड़ी पहनकर एक मैराथन में दौड़कर नया रिकॉर्ड बनाया। मैनचेस्टर में रविवार को 42.5 किमी की मैराथन को महिला ने 4 घंटे 50 मिनट में पूरा किया। यह UK की दूसरी सबसे बड़ी मैराथन है। महिला की साड़ी पहनकर दौड़ लगाने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। महिला का नाम मधुस्मिता जेना दास है। इनकी उम्र 41 साल है।

Madhusmita Jena Das दरअसल, एक ट्विटर यूजर ने मधुस्मिता को साड़ी पहनकर मैराथन में दौड़ लगाते हुए देखा। उसने इस घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की और लिखा, UK के मैनचेस्टर में रहने वाली एक उड़िया ने संबलपुरी साड़ी पहनकर UK के दूसरे सबसे बड़े मैराथन ‘मैनचेस्टर मैराथन 2023’ में दौड़ लगाई! ये बहुत ही अच्छा पल है। पूरे समाज के लिए यह गर्व की बात है।

Madhusmita Jena Das सोशल मीडिया यूजर्स बोले- हमें अपनी संस्कृति दुनिया को इस तरह दिखानी चाहिए
तस्वीर वायरल होने के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स महिला के जज्बे की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, प्राउड मोमेंट.. लगे रहो डियर। वहीं एक अन्य ने लिखा, वाह कितनी प्यारी तस्वीर है। हमें अपनी संस्कृति दुनिया को इस तरह दिखानी चाहिए, जो विदेशी पोशाक पहनने के लिए तैयार हैं, कृपया उससे सीखें।

 

 

 

 

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें