रविदास जयंती पर ट्रैफिक एडवाइजरी देख कर निकलें

SHARE:

Diversion in Varanasi

BNP NEWS DESK | Traffic Divert संत रविदास जयंती महोत्सव सीर गोवर्धनपुर में चार से छह फरवरी तक मनाया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रकार की झांकी व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Traffic Divert  जिले के अलावा देश-विदेश से बड़ी संख्या श्रद्धालु आयोजन में शामिल होने के लिए आते हैं। आयोजन के दौरान शहर में यातायात का दबाव उत्पन्न होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है।

इसके दृष्टिगत सुगम आवागमन के लिए यातायात पुलिस द्वारा ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। यह प्लान चार से छह फरवरी तक सुबह छह से रात चार बजे तक प्रभावी रहेगा।
– भगवानपुर मोड़, रमना चौकी तिराहा से सभी प्रकार के वाहनों को संत रविदास मंदिर की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को नगवा, मालवीय गेट की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
– संत रविदास मंदिर तिराहा से मंदिर की ओर सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इन्हें रमना चौकी व भगवानपुर की ओर डायवर्ट करेंगे।

– हरसेवानंद तिराहा से सभी प्रकार के वाहन संत रविदास मंदिर की ओर प्रतिबंधित रहेंगे। इन्हें हरसेवानंद कालेज की ओर मोड़ दिया जाएगा।

– रामनगर चौराहा से वाराणसी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को सामने घाट पुल की ओर नहीं जाने देंगे। इन्हें टेंगरा मोड़ की ओर डायवर्ट करेंगे।
– सामने घाट पुल पश्चिम से सभी वाहनों को नगवा की तरफ नहीं जाने देंगे। इन्हें हरसेवानंद कालेज की ओर डायवर्ट करेंगे।

– रविदास गेट से सभी प्रकार के वाहनों को लंका थाना नगवा चौकी की ओर नहीं जाने देंगे। इन्हें मालवीय गेट की ओर डायवर्ट करेंगे।
– अमेठी कोठी तिाराहो से रविदास घाट की ओर वाहनों को नहीं जाने देंगे। इन्हें रविदास गेट की ओर डायवर्ट करेंगे।
– नगवा चौकी से किसी भी प्रकार के वाहन को रविदास गेट की ओर नहीं जाने देंगे। इन्हें सामनेघाट की ओर डायवर्ट करेंगे।

– मालवीय चौराहे से नरिया की ओर नहीं जाने देंगे। इन्हें रविदास गेट की ओर डायवर्ट करेंगे।
– अखरी तिराहा बाईपास से चितईपुर की ओर वाहनों को नहीं जाने देंगे। इन्हें मोहनसराय व डाफी की ओर डायवर्ट करेंगे। चितईपुर चौराहे से भिखारीपुर तिराहे की ओर वाहनों को नहीं जाने देंगे। इन्हें कंदवा की ओर डायवर्ट करेंगे।

– भिखारीपुर तिराहा से सुंदरपुर चौराहे, बरेका की ओर वाहनों को नहीं जाने देंगे। इन्हें अखरी की ओर डायवर्ट करेंगे।

– मंडुआडीह से ककरमत्ता, बरेका की ओर वाहनों को नहीं जाने देंगे। इन्हें महमूरगंज की ओर डायवर्ट करेंगे जो रथयात्रा होकर गंतव्य का जाएंगे।

पार्किंग स्थल

– मुख्य पंडाल, प्रवचन स्थल के समीप खाली स्थान पर दो व चार पहिया वाहन।
– अजय नगर कालोनी के पास खाली मैदान में।
– लौटूवीर बाबा मंदिर के पास

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें