BNP NEWS DESK। IPL 2026 इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होगी, जो कि बीसीसीआइ की पहले तय की गई तारीख से दो दिन बाद है। दिसंबर 2025 में आईपीएल ने सभी फ्रेंचाइजियों को सूचित किया था कि 2026 संस्करण 26 मार्च से शुरू होगा, लेकिन ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, अब इसकी शुरुआत 28 मार्च से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा।
IPL 2026 रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल अगले सप्ताह बैठक कर 2026 सीजन के कार्यक्रम को अंतिम रूप देगी। असम, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनावों की तारीखें अभी घोषित नहीं होने के कारण शेड्यूल में देरी हो रही है।
कोलकाता (पश्चिम बंगाल) और चेन्नई (तमिलनाडु) क्रमशः तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के घरेलू मैदान हैं। वहीं, असम की राजधानी गुवाहाटी पहले संस्करण की चैंपियन राजस्थान रायल्स (आरआर) का दूसरा घरेलू स्थल है। IPL 2026
आईपीएल गवर्निंग काउंसिल टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच के आयोजन स्थल पर भी चर्चा करेगी, जिसमें मौजूदा चैंपियन रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) हिस्सा लेगी। पिछले जून में बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी की जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी।
इसके बाद बेंगलुरु फ्रेंचाइजी कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) के साथ इस बात पर चर्चा कर रही है कि आरसीबी के सात घरेलू मुकाबले चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाएं या उन्हें किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। रिपोर्ट के अनुसार, आरसीबी ने वैकल्पिक स्थलों के रूप में नवी मुंबई, रायपुर और पुणे को शार्टलिस्ट किया है। IPL 2026
















Discussion about this post