वाराणसी में अधिवक्ताओं ने अबीर गुलाल लगाकर मनायी होली

SHARE:

Holi in Varanasi

BNP NEWS DESK।  Holi in Varanasi महादेव की नगरी काशी में होली का उल्लास छाने लगा है। शुक्रवार को कचहरी में अन्तिम कार्य दिवस था। छह दिन के लिए कचहरी बन्द हो गई| कलेक्ट्रेट के गार्डन में सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के बैनर तले होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अधिवक्ताओं ने अबीर गुलाल लगाकर एक दुसरे को होली की बधाई दी। ठंडई का भी अधिवक्ताओं की रसास्वादन।

Holi in Varanasi  ख्यात लोक गायक समीर सिंह ने होली के गीतों पर अधिवक्ताओं को खूब छुमाय| मसाने में होली खेले दिगंबर…..। अवध में होली खेले रघुबीरा……..। होली के दिन रंग खिलते हैं रंगों में रंग मिल जाते हैं…….। खई के बनारस वाला……। बलम पिचकारी…। आदि होलियाना गीतों से अधिवक्ताओं को झूमने को मजबूर कर दिया। मोहन लाल यादव,राम प्रवेश लाल, मोहिनी पाण्डेय,मोहन सिंह ने भी अपने गीतों से अधिवक्ताओं को खूब रिझाया।

उधर दिवानी न्यायालय में बनारस बार के तत्वावधान में होली मिलन समारोह में ख्यात कवि दमदार बनारसी के नेतृत्व में कवियों ने अपने हास्य व्यंग के काव्य से अधिवक्ताओं को खूब गुदगुदाया। संचालन बनारस बार के महामंत्री सुधांशु मिश्रा ने किया।

जिला जज संजीव पांडेय, बनारस बार के अध्यक्ष विनोद शुक्ला, अमित मालवीय,सत्य प्रकाश सिंह सुनील रहे।
इस अवसर पर सेन्ट्रल बार के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम, महामंत्री आशीष सिंह, यूपी बार कौंसिल सदस्य अरूण कुमार त्रिपाठी,जितेन्द्र यादव, अशोक सिंह दाढ़ी, मुरलीधर सिंह, नृपेन्द्र प्रताप सिंह, सुरेन्द्र नाथ पांडेय,विनय राय मुन्ना, राजेश सिंह, विवेक सिंह, गौतम कुमार झा शामिल रहे। Holi in Varanasi

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें