BNP NEWS DESK। Laat bhairav samiti श्री कपाल भैरव अथवा लाट भैरव प्रबंधक समिति की आवश्यक बैठक कज्जाकपुरा स्थित फल मंडी में आहुत की गई।
Laat bhairav samiti जिसमें बाबा श्री के वैवाहिक कार्यक्रमों सहित संस्थागत विषयों पर चर्चा किया गया।संस्थाध्यक्ष हरिहर पांडेय के निधन के बाद से अध्यक्ष पद पर रिक्तता बनी हुई थी।चूंकि समिति का कार्यकाल शेष है।
इस निमित्त चुनावी प्रक्रिया अगले वर्ष संपन्न की जाएगी।बैठक में अध्यक्ष के तौर पर पार्षद रोहित जायसवाल के नाम का प्रस्ताव रखा गया।जिसे सर्व सम्मति से स्वीकार कर लिया गया।
बैठक में उपाध्यक्ष बसंत सिंह राठौर, प्रधानमंत्री छोटेलाल जायसवाल, कोषाध्यक्ष छोटन केशरी, मंत्री मुन्ना लाल यादव, नंद लाल प्रजापति, विक्रम सिंह राठौर, बच्चे लाल, कर्णशंकर पांडेय, सुशील जायसवाल, अंकित जायसवाल, संजय पांडेय, धनश्याम, अज्जू जायसवाल, हिमांशु अग्रहरि, मंदीप, संदीप, सचिन आदि रहें।
उक्त आशय की जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी शिवम अग्रहरि ने दिया।






