कांग्रेस के पास किसानों, नौजवानों सहित सभी वर्गों के लिए खास योजनाएं : सचिन पायलट

SHARE:

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। राजस्थान के विधायक सचिन पायलट ने आज उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी का प्रचार-प्रसार करने वाराणसी पहुंचे। वाराणसी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। इसके बाद सचिन पायलट ने पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में भाजपा सरकार ने यूपी की जनता पर अनेकों अनेक अत्याचार किए हैं। और कांग्रेस पार्टी ने प्रत्येक अत्याचार पर योगी सरकार को घेरा है। उन्होंने समाजवादी पार्टी एवं बहुजन समाज पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह दोनों पार्टियां सिर्फ और सिर्फ अपनी अपनी राजनीति करती हैं। जमीनी स्तर पर इनको आम जनता से कोई लेना देना नहीं है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की जनता को एक बेहतर नेतृत्व मिलने जा रहा है। कांग्रेस के पास किसानों, नौजवानों सहित सभी वर्गों के लिए खास योजनाएं हैं। जनता कांग्रेस को विकल्प के रूप में देख रही है। यूपी में इस बार भाजपा हारेगी। इसके बाद 2024 में केंद्र से भी भाजपा का सफाया होगा। बनारस में कितनी सीटें जीतेंगे के सवाल पर उन्होंने कहा कि यहां अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा। हमारा चुनाव परिणाम चौंकाने वाला होगा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पिछले चार वर्षों से प्रदेश में जनता की हर समस्या पर संघर्ष कर रही हैं। 10 मार्च को चार वर्षों की मेहनत का परिणाम देखने को मिलेगा। इस दौरान सपा और बसपा ने विपक्ष की भूमिका का निर्वहन नहीं किया।

उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि मोदी सरकार पिछले 7 वर्षों से किसानों के साथ अत्याचार कर रही है। सचिन पायलट ने कहा कि जब बीजेपी को यूपी चुनाव हार जाने का डर सताने लगा तो उसने तीनों विवादित कृषि कानून बिल वापस ले लिए। उन्होंने कहा कि यह तीनों कृषि कानून बिल सिर्फ अभी के लिए वापस लिया गया है। अगर जनता ने इन्हें फिर से सत्ता में बैठा दिया तो फिर यह दोबारा यही विवादित कृष कानून बिल वापस लेकर आएंगे और जनता एवं किसानों को धोखा देने का कार्य करेंगे।राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं विधायक सचिन पायलट ने आज उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी का प्रचार-प्रसार करने वाराणसी पहुंचे। वाराणसी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। इसके बाद सचिन पायलट ने पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से मुखातिब हुए।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather