बीएनपी न्यूज डेस्क। Congress General Secretary कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए ‘पहला महिला घोषणापत्र’ जारी किया। नये सरकारी पदों में महिलाओं को 40 प्रतिशत हिस्सेदारी, मनरेगा के कार्यों में 40 प्रतिशत आरक्षण और राशन की 50 फीसदी दुकानों का प्रबंध और संचालन देने समेत कई वादे किए गए।
Congress General Secretary उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बुधवार को पार्टी का महिला घोषणापत्र जारी किया। इसे शक्ति विधान नाम दिया गया है। घोषणा पत्र को लॉन्च करते हुए प्रियंका ने कहा कि देश के राजनीतिक इतिहास में पहली बार महिलाओं पर केंद्रित घोषणापत्र जारी किया जा रहा है।
घोषणा पत्र को छह हिस्सों में बांटा गया है- स्वाभिमान, स्वावलंबन, शिक्षा, सम्मान, सुरक्षा और सेहत। उन्होंने कहा कि आज की महिला लड़ना चाहती है। हमने उसी भावना को ध्यान में रखते हुए इस घोषणापत्र को बनाया है। प्रियंका वाड्रा ने ऐलान किया कि यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो सरकारी नौकरियों में 40 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण देंगे।
इसके साथ पुलिस विभाग में 25 प्रतिशत महिलाओं को भर्ती किया जाएगा। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में पार्टी की सरकार बनने पर इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्राओं को स्मार्ट फोन और स्नातक उत्तीर्ण युवतियों को स्कूटी देने का वादा किया है। महिलाओं को सालाना रसोई गैस के तीन मुफ्त सिलिंडर देने की घोषणा भी की है। महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा और नए सरकारी पदों में आरक्षण प्राविधानों के अनुसार 40 प्रतिशत महिलाओं की नियुक्ति का ऐलान भी किया गया है।








