चाइनीज मांझा ने रेता बाइक सवार अध्यापक का गला

SHARE:

  Chinese Manjha

BNP NEWS DESK।  Chinese Manjha चाइनीज मांझा गुरुवार की सुबह फिर जौनपुर शहर के उमरपुर निवासी 40 वर्षीय शिक्षक संदीप तिवारी की मौत का कारण बन गया। बेटी को स्कूल छोड़कर बाइक से लौट रहे संदीप तिवारी का शास्त्री सेतु (नया पुल) पर मांझा ने धारदार हथियार की तरह आधा गला रेत दिया। जिला अस्पताल पहुंचाने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
Chinese Manjha  मूलत: आंबेडकर नगर जिले के राजे सुल्तानपुर थाना के निकसपुर गांव निवासी यूपी पुलिस के सेवानिवृत्त दारोगा विष्णु दत्त तिवारी के पुत्र संदीप तिवारी एक प्राइवेट बीटीसी कालेज में अध्यापक थे।

उनकी आठ वर्षीय पुत्री मन्नत सेंट पैट्रिक स्कूल, पचहटिया में कक्षा दो की छात्रा है। रोजाना की तरह वह मन्नत को बाइक से स्कूल छोड़कर घर लौट रहे थे। करीब आठ बजे पुल पर पहुंचे तो प्रतिबंधित मांझा उनके गले में फंस गया।

मांझा से गला रेतने लगा तो बचाव के प्रयास में वह अनियंत्रित होकर बाइक सहित गिर गए। उनके गले का आधा से अधिक हिस्सा कट गया। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर शहर कोतवाली व लाइन बाजार थानों का कोबरा दस्ता मौके पर पहुंच गया।

आनन-फानन उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गया। इसी दौरान खबर पाकर सिपाह पुलिस चौकी प्रभारी आलोक मणि त्रिपाठी भी अस्पताल पहुंच गए। डाक्टरों ने देखते ही संदीप तिवारी को मृत घोषित कर दिया। Chinese Manjha

 

शहर कोतवाल विश्वनाथ प्रताप सिंह ने फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर प्रक्रिया पूरी की। स्वजन शव लेकर गृह गांव चले गए। शहर कोतवाल ने बताया तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जाएगी।

 

चाइनीज मांझा के खिलाफ अभियान चलाने को कहा गया

घटना दुखद है। गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सभी थानों की पुलिस को चाइनीज मांझा के खिलाफ अभियान चलाने को कहा गया है। Chinese Manjha

– डा. कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक, जौनपुर

hinese Manjha

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather