BNP NEWS DESK। Border-Gavaskar Trophy आस्ट्रेलियाई टीम अगले साल जनवरी से मार्च के बीच भारत में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने रविवार को 2026-27 का अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर जारी किया। इसके अनुसार, आस्ट्रेलियाई टीम को भारत के विरुद्ध होने वाली बार्डर-गावस्कर ट्राफी की तैयारियों के लिए काफी कम समय मिलेगा।
अगले साल भारत के विरुद्ध होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज पैट कमिंस की उम्रदराज टीम के लिए निर्णायक साबित हो सकती है। हालांकि इससे पहले आस्ट्रेलिया को दिसंबर और मार्च के बीच 14 सप्ताह के अंदर 10 टेस्ट मैच खेलने है।
Border-Gavaskar Trophy आस्ट्रेलिया अपने घरेलू सत्र की शुरुआत अगस्त 2026 में बांग्लादेश के विरुद्ध दो टेस्ट मैच से करेगा और इसका समापन मार्च 2027 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में इंग्लैंड के विरुद्ध टेस्ट क्रिकेट की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर खेले जाने वाले दिन रात्रि टेस्ट मैच से होगा। आस्ट्रेलिया के इस व्यस्त कार्यक्रम में भारत के विरुद्ध उसकी धरती पर होने वाली टेस्ट सीरीज में असली परीक्षा होगी।
क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने कहा, भारत में होने वाली बार्डर-गावस्कर ट्राफी कप्तान पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन जैसे खिलाड़ियों के लिए आखिरी चुनौती होगी क्योंकि उन्होंने अभी तक भारत में कभी कोई सीरीज नहीं जीती है।
आस्ट्रेलिया का टेस्ट कार्यक्रम (2026-27)
अगस्त, बांग्लादेश के विरुद्ध दो टेस्ट मैच (आस्ट्रेलिया में)
अक्टूबर, दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध तीन टेस्ट मैच ( द. अफ्रीका में)
दिसंबर-जनवरी, न्यूजीलैंड के विरुद्ध चार टेस्ट मैच (आस्ट्रेलिया में)
जनवरी-मार्च: भारत के विरुद्ध पांच टेस्ट मैच (भारत में)
11-15 मार्च: इंग्लैंड के विरुद्ध 150वीं वर्षगांठ का टेस्ट मैच (आस्ट्रेलिया में)
जून-अगस्त: इंग्लैंड के विरुद्ध पांच टेस्ट मैच (इंग्लैंड में) Border-Gavaskar Trophy
















Discussion about this post