BNP NEWS DESK। Car Blast Delhi RedFort Blast दिल्ली के लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास आज अचानक हुए धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में विस्फोट हुआ, जिसके बाद आसपास खड़ी दो अन्य गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं. धमाका इतना जोरदार था कि आसपास अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर फैले मलबे से हालात भयावह हो गए. लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी. दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया. फिलहाल पुलिस विस्फोट के कारणों की जांच में जुटी है और इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है.

Car Blast Delhi RedFort Blast दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण धमाके में 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं. धमाका गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक इको वैन में हुआ, जिससे आसपास की तीन गाड़ियों में आग लग गई. विस्फोट के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पूरे क्षेत्र को घेरकर पुलिस व एनएसजी की टीमें जांच में जुट गई हैं. मौके से सामने आ रही तस्वीरें बेहद दर्दनाक हैं.
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके में आठ से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. शुरुआती जानकारी के अनुसार धमाका एक इको वैन में हुआ, जिससे आसपास खड़ी दो अन्य गाड़ियों में भी आग लग गई. विस्फोट इतना तेज था कि इलाके में भगदड़ मच गई और सड़क पर धुआं फैल गया. मौके पर पहुंची दमकल विभाग और पुलिस की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं. सभी घायलों को नजदीकी एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. फोरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है
















Discussion about this post