देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में बीएचयू एक पायदान नीचे खिसके

SHARE:

BHU Ranking

BNP NEWS DESK। BHU Ranking शिक्षा मंत्रालय की तरफ से गुरुवार को दोपहर नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) रैंकिंग-2025 की घोषणा कर दी गई है। देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की श्रेणी में बीएचयू को छठा स्थान मिला है, पिछले साल की तुलना में एक स्थान की गिरावट दर्ज की गई है।

BHU Ranking जबकि 2021 में विवि तीसरे स्थान पर था। वर्ष 2024 में पांचवें पायदान पर था। हालांकि, ओवरआल श्रेणी में बीएचयू एक स्थान ऊपर चढ़ा है, 10वीं रैंक मिली है जबकि पिछले साल 11वें स्थान पर थे।

वर्ष 2021 में भी विवि 10वें स्थान पर ही था, लेकिन बीच में टॉप-10 विवि की श्रेणी में बाहर हो गए। इस तरह दोबारा टॉप-10 में जगह मिली है। बीएचयू के चिकित्सा विज्ञान संस्थान ने मेडिकल श्रेणी में एक स्थान ऊपर चढ़ाई की है।

इस साल छठा स्थान मिला है जबकि वर्ष 2024 में मेडिकल श्रेणी में बीएचयू सातवें स्थान पर था। इसी तरह इंजीनियरिंग श्रेणी में आइआइटी बीएचयू को 10वां स्थान मिला है, जबकि यह स्थान 2024 में भी यही था। डेंटल में बीएचयू 15वें स्थान पर है जबकि पिछले साल 17वें स्थान पर थे। दो अंक ऊपर पहुंचे हैं।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather