वामन द्वादशी पर वामनावतार का किया पूजन हरि कीर्तन की बही धारा

SHARE:

Vaman Dwadashi

BNP NEWS DESK। Vaman Dwadashi गुरुवार को वामन द्वादशी के पावन पर्व पर गंगा व वरुणा नदी के संगम तट पर स्थित आदिकेशव घाट पर भगवान श्री हरि विष्णु के वामनावतार का भक्तों ने दर्शन- पूजन किया।

सुबह से ही बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने दरबार में हाजिरी लगाई।श्री हरि के पांचवें अवतार के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में श्री लाट भैरव भजन मण्डल के सदस्यों ने सोहर व बधाई गीत गाकर भगवान को प्रसन्न किया।

श्री मन्नारायण नारायण हरि हरि का कीर्तन किया गया।संस्था की ओर से वामन भगवान का पंचोपचार पूजन किया गया।लोक कल्याण की कामना से भगवान के सम्मुख 12 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। परंपरागत रूप से दही, चूड़ा, केला, धूप, दीप, नैवेद्य आदि समर्पित की गयी।भक्तों ने श्री हरि के पांचवे वामन अवतार समेत पावन ग्रंथ श्रीवामनपुराण की विधिवत आरती उतारी।

इस अवसर पर संस्था प्रमुख केवल कुशवाहा, पुजारी विद्या शंकर त्रिपाठी, धर्मेंद्र शाह, मंजू देवी, रितेश कुशवाहा, जयप्रकाश राय, शिवम अग्रहरि, राजू सेठ, श्रद्धा कुशवाहा, गीता देवी, आरती राय, हरि विट्ठल, रूद्र अग्रहरि, अनुराग, विनोद मद्धेशिया, दिनेश प्रजापति, कैलाश, सनी, नमन आदि सहित रहें। प्राचीन हनुमान मंदिर में श्रृंगार व भंडारे का आयोजन किया गया।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather