भारत विकास परिषद काशी प्रांत की उज्जैन यात्रा रवाना

SHARE:

Bharat Vikas Parishad

 BNP NEWS DESK। Bharat Vikas Parishad  भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा के नेतृत्व में भारत विकास परिषद काशी प्रांत की सभी 32 शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में विश्व कल्याण, मानवता की सुख-समृद्धि एवं विश्व शांति की मंगल कामना के उद्देश्य से आयोजित सामूहिक 4 दिवसीय धार्मिक यात्रा रविवार 8 मार्च को वाराणसी से उज्जैन के लिए श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हो गई। इस आध्यात्मिक यात्रा में काशी प्रांत की विभिन्न शाखाओं के लगभग 90 सदस्य सम्मिलित हुए हैं,
Bharat Vikas Parishad जो उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के पावन दर्शन कर राष्ट्र, समाज और समस्त विश्व के कल्याण की प्रार्थना करेंगे।
यात्रा के डायरेक्टर सुनील कपूर के ने बताया यह धार्मिक यात्रा सुव्यवस्थित रूप से प्रारंभ हुई। प्रस्थान के समय सदस्यों में अपार उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व सभी सदस्यों ने भगवान का स्मरण करते हुए मंगलमय यात्रा की कामना की

कार्यक्रम के संयोजक श्री सुनील कपूर एवं ऋषि शुक्ला जी हैं

विशेष रूप से यह यात्रा 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित की गई है। इस पावन अवसर पर यात्रा में सम्मिलित सभी महिला सदस्यों को परिषद की ओर से सम्मानित किया गया

यात्रा के दौरान रेलवे प्रशासन द्वारा प्रदान किए गए सहयोग के लिए कैंट रेलवे स्टेशन डायरेक्टर श्री अर्पित गुप्ता महोदय का भी परिषद की ओर से सम्मान कर उनका आभार व्यक्त किया गया। Bharat Vikas Parishad

मुख्य अतिथि कैंट स्टेशन डायरेक्टर ने सभी को यात्रा की शुभकामना दी

 

1- श्रीमती रिंकी सिंह
आरक्षण पर्यवेक्षक

2- श्रीमती सुकृति मनीषी
आरक्षण पर्यवेक्षक

3-श्रीमती अंकिता श्रीवास्तव
कार्यालय अधीक्षक

4-श्रीमती रीता यादव
कार्यालय अधीक्षक

महिला दिवस पर सम्मानित किया गया

परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष अजीत मेहरोत्र ने बताया कि भारत विकास परिषद सदैव संस्कार, सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना को लेकर समाज में कार्य करती रही है। इसी क्रम में यह धार्मिक यात्रा न केवल आध्यात्मिक अनुभूति का अवसर प्रदान करेगी, बल्कि परिषद परिवार के सदस्यों के बीच आपसी आत्मीयता, सद्भाव और पारिवारिक संस्कारों को भी और अधिक सुदृढ़ करेगी।

परिषद के सदस्य महाकाल के श्रीचरणों में तथा ओंकारेश्वर धाम में विश्व शांति, राष्ट्र की उन्नति, समाज में सद्भाव, परिवारों की सुख-समृद्धि और मानवता के कल्याण के लिए विशेष प्रार्थना करेंगे।

इस अवसर पर परिषद के सुमन अग्निहोत्री,विष्णु सेठ ,सचिन अग्रवाल विवेक तिवारी, मोना मेहरोत्रा आलोक कपूर हिना मेहरोत्रा हरीश वालिया …
एवं अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं शुभचिंतक यात्रियों को शुभकामनाएं देने और उन्हें विदा करने के लिए स्टेशन पर उपस्थित रहे। सभी ने इस यात्रा के सफल, मंगलमय की। Bharat Vikas Parishad

 

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें