BNP NEWS DESK। Ashutosh Brahmachari स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद व उनके शिष्य मुकुंदानंद के खिलाफ कोर्ट में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर रविवार को रीवा एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान जानलेवा हमला हो गया।
Ashutosh Brahmachari गाजियाबाद से प्रयागराज आ रहे आशुतोष सुबह लगभग पांच बजे सिराथू स्टेशन के पास शौचालय जाने के लिए अपने एच-वन कोच के एफ केबिन से निकले, तभी पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से धावा बोल दिया।
हमलावरों ने उनके चेहरे को निशाना बनाते हुए उनकी नाक काटने का प्रयास किया। इससे उनके चेहरे और शरीर पर कई जगह घाव हो गए हैं। अचानक हुए इस हमले से घबराए आशुतोष ब्रह्मचारी ने हमलावरों को धक्का देकर खुद को बाथरूम में बंद कर लिया।
थोड़ी देर पर अपनी केबिन में पहुंचकर रनिंग स्टाफ को सूचना दी। प्रयागराज रेलवे स्टेशन पहुंचते ही जीआरपी ने उन्हें उपचार के लिए भेजा। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अकलेश कुमार सिंह के अनुसार आशुतोष ब्रह्मचारी फिलहाल सुरक्षित हैं, नकी तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। Ashutosh Brahmachari
















Discussion about this post