BNP NEWS DESK। Kuldeep Yadav टी-20 विश्वकप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य कुलदीप यादव 14 मार्च को मसूरी में वंशिका के साथ सात फेरे लेकर जीवन की नई पारी शुरू करेंगे। 17 मार्च को लखनऊ के सेंट्रम होटल में भव्य रिसेप्शन पार्टी होगी। इसमें भारतीय क्रिकेटरों के साथ फिल्म जगत के कई सितारे व राजनेता भी शामिल होंगे। बीते साल जून में दोनों की सगाई हो चुकी है।
Kuldeep Yadav चाइनामैन कुलदीप यादव की शादी व रिसेप्शन का आमंत्रण सोमवार को कुलदीप के पिता राम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में जाकर दिया। सगाई के बाद कुलदीप की शादी नवंबर में होने की चर्चा थी, लेकिन तब भारतीय टीम के व्यस्त शेड्यूल के कारण उन्होंने विश्व कप के बाद नई पारी शुरू करने की योजना बनाई थी।
पारिवारिक मित्र व कुलदीप यादव के कोच कपिल देव पांडेय ने बताया कि 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्म होगी। मसूरी स्थित रिजार्ट में विवाह समारोह संपन्न होगा। वंशिका भी कानपुर की ही रहने वाली हैं। Kuldeep Yadav






