गलियों में घूमीं भाग्यश्री, घुघुनी-चाट, मलइयो का लिया आनंद

SHARE:

Actress Bhagyashree

BNP NEWS DESK। Actress Bhagyashree बालीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री दूसरे दिन रिक्शे पर बैठकर शनिवार को भी काशी की गलियों में घूमीं। यहां घुघुनी, चाट, मलइयो का आनंद लिया। शाम को दशाश्वमेध घाट पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती देखी।
Actress Bhagyashree  कहा, आज हमने गंगा आरती देखी, यहां आकर जो सुकून मिलता है वह दुनिया में कहीं और नहीं पा सकते हैं। गंगा आरती के समय अद्भुत वातावरण बन जाता है। जहां तक मैं सोचती हूं सिर्फ अपने देश के ही नहीं पर-देस से भी लोगों को यहां आना चाहिए।
देखना चाहिए कि यहां पर क्या हो सकता है, बहुत ही बढ़िया अनुभव रहा। मैं चाहूंगी कि हर बार यहां आऊं और गंगा आरती के समय यहां रहूं। अगले साल देव दीपावली में बच्चों और पूरे परिवार के साथ यहां आएंगे। भाग्यश्री ने कहा कि बनारस, काशी बोल या वाराणसी बोलूं, सबसे प्राचीन शहर तो यही है, महादेव का शहर है। Actress Bhagyashree

यह बहुत सारे कलाकारों का शहर है। अनेक बड़े-बड़े कलाकार यहीं काशी से ही हैं। हमारा तो काशी से काफी लगाव हो गया है। गंगा सेवा निधि के लोगों ने भाग्यश्री को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और उनसे आटोग्राफ के जरिए काशी के बारे में दो शब्द लिखने के लिए कहा। उन्होंने लिखा ‘अद्भुत काशी दिव्य काशी भव्य काशी।’
वह 30 मिनट तक घाट पर रहीं। इस दौरान गंगा सेवा निधि अध्यक्ष सुशांत मिश्र, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव हनुमान यादव आदि सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें