उत्तर प्रदेश बधिर शतरंज प्रतियोगिता में चैंपियन का खिताब बनारस ने जीता

SHARE:

Uttar Pradesh Deaf Chess Competition
BNP NEWS DESK।   Uttar Pradesh Deaf Chess Competition  उत्तर प्रदेश बधिर शतरंज प्रतियोगिता में चैंपियन का खिताब बनारस ने जीता। विश्व बधिर सप्ताह के अवसर पर रविवार को भेलूपुर के जिम स्पोर्टिंग क्लब में आयोजित प्रतियोगिता में दूसरा स्थान गाजियाबाद व तीसरा कानपुर को मिला।
Uttar Pradesh Deaf Chess Competition  प्रतियोगिता के सीनियर पुरुष एकल मुकाबले में कानपुर के आशीष ने गोल्ड मेडल जीता। गाजियाबाद के प्रफुल्ल को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। वाराणसी के रामेंद्र, आकाश यादव के साथ बरेली के विमल शर्मा व गाजियाबाद के आलोक ने ब्रांज मेडल जीता।सीनियर महिला वर्ग में गोल्ड व सिल्वर दोनों पदक बनारस को मिले।
नीलम केशरी ने गोल्ड व सुषमा जायसवाल ने सिल्वर मेडल जीता। जूनियर बालक वर्ग में वाराणसी के आत्म पटेल ने गोल्ड मेडल जीता। गाजियाबाद के आदित्य को सिल्वर व देवरिया के प्रांजल तिवारी को ब्रांज मेडल मिला। जूनियर बालिका में गाजियाबाद की प्रेयल जैन ने गोल्ड व मोनिका गौतम ने सिल्वर मेडल जीता।
प्रतियोगिता में 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसके पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन जिम स्पोर्टिंग क्लब के सचिव महेंद्र केसरी बनर्जी ने किया। इस दौरान जिला शतरंज संघ के सचिव विजय कुमार, अंतराष्ट्रीय एथलीट नालू मिश्रा, उत्तर प्रदेश बधिर क्रीड़ा परिषद के पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें